सोमवार, 30 नवंबर 2026 01:50 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,845 व्यूज

'भारी बहुमत से पारित होगा परिसीमन बिल', सत्र से पहले बोले NDA सांसद; राजनीतिक दलों से समर्थन में आने की अपील

DARSH NEWS डेस्क • 30 Nov 2026, 01:10 AM IST
'भारी बहुमत से पारित होगा परिसीमन बिल', सत्र से पहले बोले NDA सांसद; राजनीतिक दलों से समर्थन में आने की अपील

एनडीए सांसदों ने विश्वास जताया है कि संसद में परिसीमन विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस जनहितैषी और महिला सशक्तीकरण के कदम का समर्थन करने की अपील की। एनडीए सांसदों ने परिसीमन विधेयक पारित होने का भरोसा जताया।

राजनीतिक दलों से विधेयक के समर्थन में आने की अपील। इसे जनहित और महिला सशक्तीकरण का कदम बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा और राजग सांसदों ने रविवार को भरोसा जताया कि संसद में परिसीमन विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा। इन सांसदों ने प्रस्तावित कानून का समर्थन करते हुए राजनीतिक दलों से इस कदम के पक्ष में आने की अपील की। बंगाल के राजग सांसदों के रात्रिभोज में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार के आवास पहुंचे भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा, 'परिसीमन विधेयक पारित होगा।

आज खुद राहुल गांधी ने इसे साफ कर किया। ये लोग स्टालिन के पास भाग रहे हैं और राकांपा के पास जा रहे हैं; देखिए, उनके और कितने सहयोगी उनके विरुद्ध हो जाएंगे। इस बार विधेयक भारी बहुमत से पारित होगा।

महिलाओं के अधिकारों को रोकने की कोशिश मत कीजिए। ममता बनर्जी जहां भी जाती हैं, वहां बर्बादी तय है। इसलिए वह चाहे जितनी कोशिश कर लें, कुछ नहीं होगा।

' एनसीपीआई सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने भी कहा, 'हम परिसीमन विधेयक का समर्थन करते हैं और यह भारी बहुमत से पारित होगा। ' मध्य प्रदेश के राजग सांसदों के रात्रिभोज के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पहुंचे ग्वालियर के सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भरोसा जताया कि इसे सभी पक्षों का समर्थन मिलेगा।

उन्होंने इसे जनहित और महिला सशक्तीकरण के लिए उठाया गया कदम बताया। उन्होंने कहा कि कोई भी समझदार राजनीतिक दल इस विधेयक का समर्थन करेगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

आयकर कर्मचारियों का सरकार को अल्टीमेटम, 1 दिसंबर से सर्च और सर्वे ऑपरेशन में नहीं लेंगे हिस्सा; क्या हैं 12 सूत्रीय मांगें?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कांग्रेस सांसद सुधाकरन को दुबई के अस्पताल से मिली छुट्टी, सोमवार सुबह पहुंचेंगे दिल्ली

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चेन्नई से खाली हाथ लौटा विपक्ष, अब पवार से आस: परिसीमन बिल पर स्टालिन की राहुल को 'ना'

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दो-तिहाई का आंकड़ा पार करने की तैयारी, परिसीमन बिल को लेकर कैसे बन रहा है संसद में बहुमत का गणित?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी', परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नस्ली टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल