कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन को दुबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जहां उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि उन्हें जानबूझकर देरी से छुट्टी दी जा रही थी ताकि वे संसद सत्र में शामिल न हो सकें। कांग्रेस सांसद के.
सुधाकरन को दुबई अस्पताल से मिली छुट्टी (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन को रविवार शाम दुबई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इससे कुछ घंटे पहले उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल उन्हें छुट्टी देने में देरी कर रहा है, ताकि वह अहम परिसीमन विधेयक पर संसद के सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली न जा सकें। पार्टी नेताओं ने बताया कि कन्नूर के सांसद के सोमवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने और संसद के सत्र में शामिल होने की उम्मीद है।
परिसीमन विधेयक सोमवार को संसद में पेश किया जाना है। कांग्रेस ने हाल में सुधाकरन से देश लौटने को कहा था। कांग्रेस नीत आइएनडीआइ के लिए हर सांसद की मौजूदगी अहम है।
पार्टी नेताओं ने बताया कि सुधाकरन के सोमवार सुबह दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले, रविवार को सुधाकरन के परिवार ने आरोप लगाया था कि अस्पताल उन्हें छुट्टी देने में देरी कर रहा है। परिवार ने आशंका जताई थी कि यह देरी जानबूझकर की जा रही है।
दुबई में पत्रकारों से बात करते हुए उनके बेटे संजोग सुधाकरन ने कहा कि उनके पिता को 27 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर डाक्टरों ने 48 घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं