सरकार संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल पारित कराने के लिए 360 लोकसभा सांसदों का समर्थन जुटाने की तैयारी में है। परिसीमन बिल के लिए सरकार को 360 वोट चाहिए। सरकार को 361 से 371 वोटों का समर्थन मिलने का अनुमान।
एनडीए और बाहरी दलों से मिल रहा है समर्थन। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र में परिसीमन बिल को पारित कराने के लिए सरकार को 360 लोकसभा सांसदों के समर्थन की जरूरत है।
अलग-अलग दलों के आकलन के आधार पर सरकार इन विधेयकों को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। एक अनुमान , यदि सभी पात्र सदस्य मतदान करते हैं, तो सरकार के पक्ष में 361 वोट जुट सकते हैं, जो जरूरी संख्या से एक अधिक है। वहीं, सरकारी सूत्रों के एक अन्य आकलन के मुताबिक यह संख्या 371 तक भी पहुंच सकती है।
यदि कुछ सांसद अनुपस्थित रहते हैं या मतदान से दूर रहते हैं, तो यह आंकड़ा बदल सकता है। 361 का यह आंकड़ा संवैधानिक संशोधनों के लिए आवश्यक दो-तिहाई यानी विशेष बहुमत को पार करता है। इस संभावित समर्थन में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के अलावा वे दल भी शामिल हैं जो एनडीए का हिस्सा नहीं हैं, साथ ही विपक्षी गठबंधन से जुड़े कुछ समूहों के नाम भी गिनती में रखे गए हैं।
दूसरी ओर, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष चाहता है कि 2023 का महिला आरक्षण बिना परिसीमन के मौजूदा 543 सीटों के ढांचे में ही लागू किया जाए। गौरतलब है कि अप्रैल में विपक्ष ने सरकार को जरूरी विशेष बहुमत तक पहुंचने से रोक दिया था और तब सरकार 54 वोटों से पीछे रह गई थी।
लोकसभा सचिवालय , सदन में तीन सीटें खाली हैं और वर्तमान में 540 सदस्य हैं। स्पीकर को छोड़कर 539 सांसद वोट डाल सकते हैं, क्योंकि स्पीकर केवल बराबर मत होने की स्थिति में ही मत दे सकते हैं और संविधान संशोधन विधेयकों पर मतदान नहीं कर सकते। किसी संविधान संशोधन के लिए सदन में उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई समर्थन के साथ-साथ कुल सदस्य संख्या के साधारण बहुमत की भी जरूरत होती है।
यदि पांच सदस्य अनुपस्थित रहते हैं, तो जरूरी आंकड़ा घटकर 357 और दस के अनुपस्थित रहने पर 354 हो सकता है। सरकारी और दलीय आकलनों , भाजपा के 240 सांसद और सहयोगी दलों के सांसदों को मिलाकर एनडीए के पास कुल 299 वोट बनते हैं, जो अप्रैल के मुकाबले एक अधिक है। सहयोगियों में टीडीपी (16), शिवसेना (13), जदयू (12), लोजपा-रामविलास (5), जन सेना (2), रालोद (2) और जद(एस) (2) शामिल हैं, जबकि सुनेत्रा पवार की राकांपा, अगप, आजसू, अपना दल (सोनेलाल), हम, एसकेएम और यूपीपीएल का एक-एक सांसद है।
एनडीए के बाहर से कम से कम 62 वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है, जहां अप्रैल के बाद कई बदलाव दिखे हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं