रविवार, 29 नवंबर 2026 09:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,186 व्यूज

'अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी', परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 09:04 PM IST
'अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी', परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं और परिसीमन विधेयक पर मतदान से पहले उन्हें छुट्टी नहीं मिल पा रही है। कांग्रेस सांसद के.

सुधाकरन दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं। (फाइल फोटो) कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं।

परिवार ने अस्पताल पर जानबूझकर छुट्टी में देरी का आरोप लगाया। परिसीमन विधेयक पर मतदान से पहले उनकी वापसी महत्वपूर्ण है। डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम।

संसद में परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस सांसद के. सुधाकरन के परिवार ने आरोप लगाया कि दुबई का एक अस्पताल उन्हें छुट्टी देने में जानबूझकर देरी कर रहा है। संसद में सोमवार को विधेयक पेश होने के मद्देनजर कांग्रेस के नेतृत्व वाले आईएनडीआइए के लिए हर सांसद की मौजूदगी अहम है।

इसी वजह से कांग्रेस ने सुधाकरन से देश लौटने को कहा था। दुबई में उनके बेटे संजोग सुधाकरन ने बताया कि पिता को न्यूरोलाजिकल दिक्कत की वजह से 27 नवंबर को अस्पताल में भर्ती किए जाने पर डाक्टरों ने शुरुआत में 48 घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी थी। परिवार को बताया गया था कि रविवार को उन्हें छुट्टी दिलाकर भारत वापस ले जाया जा सकता है।

संजोग ने कहा कि इस बारे में कांग्रेस नेताओं रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल को पहले ही बता दिया था। उन्होंने अपने पिता के फोन से राहुल गांधी को वाट्सएप संदेश भी भेजा था। उन्होंने बताया कि परिवार अमेरिका जाने की योजना बना रहा था, लेकिन कन्नूर से अबू धाबी पहुंचने के बाद उन्हें परिसीमन विधेयक की घोषणा और अधिसूचना के बारे में पता चला।

इसके बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया था। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नस्ली टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप, दुबई का अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल