रविवार, 29 नवंबर 2026 09:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,797 व्यूज

नस्ली टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 09:15 PM IST
नस्ली टिप्पणी मामला: कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को करेगा सुनवाई

कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा, जिसमें त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी से जुड़े मामले में दर्ज FIRs को दिल्ली में स्थानांतरित करने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट आज अमीर शोकीन की याचिका पर सुनवाई करेगा। (फाइल फोटो, अमीर शोकीन ) सुप्रीम कोर्ट आज अमीर शोकीन की याचिका पर सुनवाई करेगा।

कथित नस्ली टिप्पणी मामले में FIRs को दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग। इंटरनेट मीडिया वीडियो से जुड़ा है यह पूरा मामला। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कंटेंट क्रिएटर अमीर शोकीन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा। त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ कथित नस्ली टिप्पणी से जुड़े मामले में शोकीन ने त्रिपुरा में दर्ज प्राथमिकी को दिल्ली में दर्ज प्राथमिकी के साथ जोड़ने और मामले को एक जगह स्थानांतरित करने की मांग की है।

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जायमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ याचिका पर सुनवाई करेगी। यह मामला इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो से जुड़ा है।

आरोप है कि इस वीडियो में शोकीन ने त्रिपुरा के युवक के खिलाफ नस्ली टिप्पणी की थी। दिल्ली पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेने के बाद शोकीन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की एक अदालत ने 24 अक्टूबर को शोकीन को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

इसके बाद से अदालत समय-समय पर उसकी हिरासत बढ़ाती रही। 10 नवंबर को त्रिपुरा पुलिस शोकीन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई और स्थानीय अदालत में पेश किया। स्पेशल पुलिस यूनिट फार नार्थ ईस्टर्न रीजन (एसपीयूएनईआर) से मिली सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक आपरेशंस (आइएफएसओ) यूनिट मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी', परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पहले नजरअंदाज किया, अब स्टालिन को मनाने पहुंचे राहुल-सोनिया; कैसे परिसीमन बिल ने उजागर की कांग्रेस की मजबूरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'खोए मोबाइल को ढूंढने और साइबर ठगी से बचने में मददगार ‘संचार साथी’, मन की बात में पीएम मोदी की अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पेश किए जाने से पहले कांग्रेस सांसद सुधाकरन के परिवार का आरोप, दुबई का अस्पताल जानबूझकर नहीं दे रहा छुट्टी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी राज्यों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा भंडारण में लानी होगी तेजी', केंद्र का सभी राज्यों को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

16 दिसंबर को भारत-EU व्यापार समझौता संभव, 85 लाख करोड़ डॉलर के बाजार में मिलेगी प्राथमिकता

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं', परिसीमन पर स्टालिन अपने रुख पर कायम; INDI गठबंधन की पहल नाकाम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल