मुंबई पुलिस फिल्मी सितारों को मिल रही धमकियों के नकली जाल से जूझ रही है। अपराधी फर्जी ऑडियो और एआई का इस्तेमाल कर कुख्यात गैंगस्टरों के नाम पर जबरन वसूली कर रहे हैं। फर्जी ऑडियो और AI के जरिए कई सितारों को मिल रही धमकियां।
(एआई इमेज)। फिल्मी सितारों को मिल रही हैं फर्जी ऑडियो, AI से धमकियां। अपराधी कुख्यात गैंगस्टरों के नाम का कर रहे दुरुपयोग।
मुंबई पुलिस के सामने असली खतरों की पहचान बड़ी चुनौती। डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मी सितारों की दुनिया देख कर हर कोई उसको पाने की हसरत रखता है।
शानदार घर, कार कई असिसटेंट हर कुछ बस एक इशारे पर मिल जाए। यहां तक कि लोग यही सोचते हैं कि हर पल जो ख्वाहिश हो वो भी पूरा हो जाए। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू भी है जो इसके खौफनाक मंजर से रू-ब-रू कराता है।
घर से बाहर निकलते ही हर किसी की निगाह, कहीं भी आप रहे कोई ना कोई आपको देख रहा है। अच्छे से अच्छे लोग और बुरे से बुरे लोग आप पर बहुत ही आसानी से नजर रख सकते हैं। ऐसा ही हुआ है पिछले कुछ दिनों में।
बीते दिनों कई फिल्म स्टारों को धमकी मिली किसी को जान से मारने की तो किसी का घर उड़ाने की। इससे राज्य के विकास के बीच नकारात्मक माहौल बनता है। तुषार कपूर, आयुष्मान खुराना, सैफ अली खान और बॉलीवुड के दबंग भाई कहे जाने सलमान खान को लेकर जारी धमकियां गैंगस्टरों की मौजूदगी का अहसास कराते हैं।
इससे ये पता चलता है कि ये आसानी से उन पर नजर रखते हैं। सितारों को मिली धमकियों की पड़ताल में कई बातें सामने आई हैं। इनमें फर्जी ऑडियो का इस्तेमाल किया जाता है तो कहीं एआई (AI) और मनगढ़ंत व्हाट्सएप चैट का इस्तेमाल कर डर फैलाने की कोशिश होती है।
इससे मुंबई पुलिस और फिल्म जगत दोनों के सामने असली और नकली खतरों की पहचान करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। जब फिल्मी सितारों को धमकी दी जाती है तो उनसे करोड़ों रुपयों की मांग की जाती है। इसके साथ ही दबाव बनाने के लिए किसी कुख्यात गैंगस्टर का नाम लिया जाता है।
धमकी देने वाला व्यक्ति खुद को किसी क्राइम सिंडिकेट का हिस्सा बताता है। वो सेलिब्रिटी या उससे जुड़े किसी करीबी शख्स को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है। इन सब बातों के बीच बॉलीवुड हस्तियों को मिली धमकियों की हालिया जांच में पुलिस के सामने एक चिंताजनक बात सामने आई है: अपराधी अपनी धमकियों को सच साबित करने के लिए कुख्यात गैंगस्टरों के नाम और उनकी 'साख' का इस्तेमाल कर रहे हैं।
भले ही असल में उनका उन गैंग्स से कोई लेना-देना न हो। सितारों को धमकी देने वालों के नाम से तो वाकिफ हो सकते हैं लेकिन सच में उस नाम को लेना वाला वही है या कोई दूसरा ये पक्का पता नहीं होता। अभिनेता तुषार कपूर के मामले में यह बात साफ हो गई।
उनकी टीम को एक व्यक्ति का ऑडियो मैसेज मिला, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य 'हैरी बॉक्सर' बताया। फोन करने वाले ने पांच करोड़ रुपये की मांग की। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो मामले ने अलग ही मोड़ ले लिया।
पुलिस सूत्रों , क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने रिकॉर्डिंग में मौजूद आवाज का मिलान 'बॉक्सर' के आधिकारिक सैंपल से किया, लेकिन कोई मेल नहीं मिला। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं