शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,430 व्यूज

15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 06:50 PM IST
15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर नाथन लायन के टेस्ट करियर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है। 2011 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद यह पहला मौका है, जब लायन को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है।

हालांकि चयनकर्ताओं को उम्मीद है कि यह उनके लंबे टेस्ट करियर का अंत नहीं होगा। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने अगले साल होने वाले भारत दौरे के लिए भी लायन की अहमियत बताई है। 577 विकेट लेने वाले लायन को क्यों किया गया बाहर?

नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैचों में 577 विकेट हासिल किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में टीम के सबसे सफल स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं। पिछले साल एशेज सीरीज के दौरान एडिलेड में हैमस्ट्रिंग चोट लगने के बाद से उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है।

38 वर्षीय लायन की जगह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर कोरी रोचिओली को मौका दिया गया है। बेली ने स्वीकार किया कि लायन को टीम से बाहर रखने का फैसला आसान नहीं था। भारत दौरे पर नाथन लायन की वापसी लगभग तय?

ऑस्ट्रेलिया को अगले साल भारत में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। बेली का मानना है कि अगर लायन खेलना जारी रखते हैं तो इस दौरे के लिए उनकी जगह लगभग तय है। उन्होंने कहा कि भारत में लायन का रिकॉर्ड, अनुभव और परिस्थितियों की समझ उन्हें इस दौरे के लिए बेहद अहम बनाती है।

बेली ने यह भी साफ किया कि चयनकर्ता नहीं चाहते कि लायन इस फैसले के बाद जल्दबाजी में संन्यास का निर्णय लें। बेली ने बताया कि अब ऑस्ट्रेलिया परिस्थितियों के हिसाब से स्पिन गेंदबाजों का चयन करना चाहता है। कोरी रोचिओली के अलावा टॉड मर्फी, मैट कुहनेमन और मिचेल स्वेपसन भी टीम के विकल्प हैं।

हालांकि भारत दौरे की बात आने पर लायन इन सबके ऊपर भारी पड़ते हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

'टीम को आपकी जरूरत है, साथ दीजिए,' कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने की मुंबई इंडियंस फैंस से बड़ी अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की अर्जी पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन पर बहस के बीच चर्चा में 'जैरीमेंडरिंग' शब्द, क्या है इसका मतलब और टेंशन में क्यों है विपक्ष

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन थे ब्रॉनसन रीड? 38 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, WWE में ऐसा रहा सफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'इसका समाधान क्या है', परिसीमन बिल को लेकर चंद्रबाबू नायडू का राहुल गांधी पर हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल