फिर से कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस की ओर से जारी एक वीडियो में रोहित शर्मा ने फैंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में टीम के प्रदर्शन के कारण समर्थकों का भरोसा थोड़ा कम हुआ है। रोहित के मुताबिक टीम अब दोबारा उनका विश्वास और समर्थन हासिल करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में फैंस का हम पर थोड़ा भरोसा कम हुआ है। जाहिर है, ऐसा हमारे प्रदर्शन की वजह से हुआ है। हम उनका भरोसा और विश्वास फिर से जीतना चाहते हैं।
रोहित ने आगे कहा कि जब टीम के लिए चीजें सही नहीं चल रही हों, तब उसे समर्थकों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने फैंस से मुश्किल समय में भी टीम के साथ खड़े रहने की अपील की। वानखेड़े को फिर बनाना चाहते हैं अपना किला रोहित शर्मा ने मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम को लेकर भी अपनी इच्छा जाहिर की।
उन्होंने कहा कि एक समय यह मैदान मुंबई इंडियंस का किला हुआ करता था और यहां टीम का जीत-हार का रिकॉर्ड काफी शानदार था। रोहित ने कहा कि पहले वानखेड़े हमारा किला हुआ करता था। वहां हमारा जीत-हार का रिकॉर्ड शानदार था।
हम फिर से उसी स्थिति में लौटना चाहते हैं, ताकि हमारा 13वां खिलाड़ी भी हमारे लिए चीयर कर सके। उन्होंने फैंस से कहा कि आप हमारा साथ दीजिए। जब चीजें हमारे लिए काम नहीं कर रही हैं, तब हमें आपकी सबसे ज्यादा जरूरत है।
मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हमें आपकी जरूरत है। हार्दिक के जाने से हुआ कप्तान बनाने का रास्ता साफ गौरतलब है कि रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल खिताब जीता है। अब आईपीएल 2027 में वह एक बार फिर टीम को पुरानी सफलता दिलाने की कोशिश करेंगे।
हार्दिक पांड्या को ट्रेड कर पंजाब किंग्स भेजने के बाद रोहित को कप्तान बनाने का रास्ता साफ़ हुआ था। हार्दिक की जगह मुंबई में अब अर्शदीप सिंह आ गए हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं