शनिवार, 28 नवंबर 2026 08:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार Mumbai 12,764 व्यूज

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी चेतावनी, कहा कप्तान बदलने से जीत की गारंटी नहीं होती

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 07:31 PM IST
रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी चेतावनी, कहा कप्तान बदलने से जीत की गारंटी नहीं होती

आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी सौंप दी है। पांच बार टीम को चैंपियन बनाने वाले रोहित की वापसी से फैंस को एक बार फिर खिताब जीतने की उम्मीद है। पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि सिर्फ कप्तान बदलने से मुंबई इंडियंस की समस्या खत्म नहीं होगी।

उन्होंने टीम के पिछले प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी को अपनी दूसरी कमियों पर भी ध्यान देना होगा। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कहा कि टीम ने अपना पिछला आईपीएल खिताब 2020 में जीता था। इसके बाद से उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चौथे स्थान पर रहना है।

यह नतीजा रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या दोनों की कप्तानी में देखने को मिला। अश्विन के मुताबिक कुछ लोगों का मानना है कि हार्दिक की कप्तानी टीम के लिए सही नहीं थी और रोहित बेहतर नतीजे दे सकते थे। आंकड़े बताते हैं कि कप्तान बदलने के बावजूद टीम के प्रदर्शन में कोई बड़ा अंतर नहीं आया।

उन्होंने इसे कप्तानी से अलग समस्या बताया। टीम के पास गेंदबाजी के विकल्प, कुछ सवाल बाकी अश्विन ने रोहित की कप्तानी क्षमता की तारीफ करते हुए कहा कि वह गेंदबाजों का इस्तेमाल करना और फील्डिंग सजाना अच्छी तरह जानते हैं। मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे तेज गेंदबाज हैं।

वहीं, विल जैक्स और मिचेल सैंटनर भी गेंदबाजी में योगदान दे सकते हैं। अश्विन ने टीम के सामने पांचवें गेंदबाज और एक अच्छे भारतीय स्पिनर को चुनने की चुनौती भी बताई। उन इन फैसलों का टीम के संतुलन पर बड़ा असर पड़ेगा।

अश्विन ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों की उम्र और फिटनेस को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह टीम अब उम्रदराज हो रही है। जसप्रीत बुमराह चोट से वापसी कर रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा भी अपने करियर के आखिरी दौर में हैं।

इन चिंताओं के बावजूद उन्होंने मुंबई को आईपीएल 2027 का दावेदार माना। उनके मुताबिक, रोहित की वापसी टीम के लिए सकारात्मक कदम है लेकिन खिताब जीतने के लिए कप्तानी के अलावा कई मोर्चों पर सुधार करना होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में पहली बार नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या करियर खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • Mumbai

'टीम को आपकी जरूरत है, साथ दीजिए,' कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने की मुंबई इंडियंस फैंस से बड़ी अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की अर्जी पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मंदिर में पैसे बांटने लगे ईशान किशन, देखते ही देखते आ गई भीड़, वायरल हुआ वीडियो

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन पर बहस के बीच चर्चा में 'जैरीमेंडरिंग' शब्द, क्या है इसका मतलब और टेंशन में क्यों है विपक्ष

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल