रविवार, 29 नवंबर 2026 12:48 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,478 व्यूज

राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 12:02 AM IST
राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है। नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान हुई इस घटना में विधायक पर बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश करने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है।

राजस्थान: बूंदी में विधायक अशोक चांदना की पुलिस से भिड़ंत चुनाव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाई गई थी बैरिकेडिंग हटाने को लेकर विधायक से पुलिस की बहस हो गई डिजिटल डेस्क, बूंदी। राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली-नैनवां से कांग्रेस विधायक अशोक चांदना और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस का मामला सामने आया है।

नैनवां पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के दौरान हुई इस घटना में विधायक पर बैरिकेडिंग तोड़कर परिसर में प्रवेश करने और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की करने का आरोप है। पुलिस , चुनाव स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के तहत बैरिकेडिंग लगाई गई थी। जब विधायक अपनी गाड़ी लेकर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि अशोक चांदना और उनके समर्थकों ने बैरिकेडिंग हटाकर गाड़ी अंदर ले जाने की कोशिश की, जिसके दौरान धक्का-मुक्की भी हुई। मौके पर विधायक ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कानून से ऊपर नहीं है तू।

वहीं, एक पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, आप क्या हो? चिल्लाने की जरूरत नहीं। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

नैनवां थाने में विधायक अशोक चांदना और उनके कई समर्थकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच सीआईडी-सीबी को सौंप दी है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • New Delhi

दिल्ली में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने पर मंथन, PM मोदी के संबोधन के साथ संपन्न हुई BJP की कार्यशाला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें', अमित शाह ने राजनीतिक दलों से की समर्थन की अपील

खेल समाचार • Mumbai

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी चेतावनी, कहा कप्तान बदलने से जीत की गारंटी नहीं होती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में पहली बार नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या करियर खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • Mumbai

'टीम को आपकी जरूरत है, साथ दीजिए,' कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने की मुंबई इंडियंस फैंस से बड़ी अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल