रविवार, 29 नवंबर 2026 12:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार New Delhi 2,533 व्यूज

दिल्ली में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने पर मंथन, PM मोदी के संबोधन के साथ संपन्न हुई BJP की कार्यशाला

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 11:56 PM IST
दिल्ली में संगठन विस्तार और जनाधार मजबूत करने पर मंथन, PM मोदी के संबोधन के साथ संपन्न हुई BJP की कार्यशाला

भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला नई दिल्ली के पूसा परिसर में संपन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का मार्गदर्शन दिया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान-पूसा परिसर में संपन्न हुई।

समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया और पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्यों के प्रभारियों तथा सह-प्रभारियों को संगठन मजबूत करने के लिए मार्गदर्शन दिया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों को संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों और प्राथमिकताओं के बारे में प्रशिक्षित करना था।

कार्यशाला की शुरुआत 27 नवंबर को हुई थी। उद्घाटन सत्र को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित किया, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम माधव ने प्रारंभिक संबोधन दिया। दो दिनों तक आयोजित इस कार्यशाला में चार सत्र हुए।

इन सत्रों की शुरुआत राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) शिव प्रकाश और वरिष्ठ पार्टी नेता डा. विनय सहस्रबुद्धे ने की। कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने किया।

कार्यशाला में 100 से अधिक राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राज्य प्रभारियों और सह-प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों ने संगठनात्मक अनुभव, विचार और सुझाव साझा किए। चर्चा में संगठन की कार्यक्षमता बढ़ाने, सुशासन का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने, पार्टी के संगठनात्मक नेटवर्क का विस्तार करने और देशभर में जनाधार मजबूत बनाने जैसी प्राथमिकताओं पर जोर दिया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'सभी विधानसभाओं में भी बढ़ेंगी 50 प्रतिशत सीटें', अमित शाह ने राजनीतिक दलों से की समर्थन की अपील

खेल समाचार • Mumbai

रविचंद्रन अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी चेतावनी, कहा कप्तान बदलने से जीत की गारंटी नहीं होती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में पहली बार नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या करियर खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

15 साल में नाथन लायन ऑस्ट्रेलिया की टीम से बाहर, क्या अब हो गया खत्म? सलेक्टर्स ने क्यों लिया कड़ा फैसला

खेल समाचार • Mumbai

'टीम को आपकी जरूरत है, साथ दीजिए,' कप्तान बनते ही रोहित शर्मा ने की मुंबई इंडियंस फैंस से बड़ी अपील

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: मदुरै में कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के ऊपर 'दीपथून' पर जला कार्तिगई दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु घटाने की अर्जी पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, हाई कोर्ट जाने की दी सलाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल