शनिवार, 28 नवंबर 2026 01:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,728 व्यूज

दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 12:02 AM IST
दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

सुप्रीम कोर्ट ने तिरुप्परनकुंद्रम दीपथून पर दीपक न जलाने को लेकर तमिलनाडु के अधिकारियों पर गहरी नाराजगी जताई और मुख्य सचिव सहित अन्य को अवमानना नोटिस जारी किया। सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर कार्तिगई दीप जलाने का दिया आदेश (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने दीपथून पर दीपक न जलाने पर नाराजगी जताई।

तमिलनाडु के मुख्य सचिव सहित अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी। मंदिर ट्रस्टी निलंबित, 28 नवंबर को दीपक जलाने का आदेश। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम दीपथून (दीप स्तंभ) पर दीपक नहीं जलाए जाने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताते हुए तमिलनाडु के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

कोर्ट ने आदेश की जानबूझकर अवहेलना करने पर तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी कर कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं शीर्ष अदालत ने अधिकारियों के आचरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि अधिकारियों ने राजनीतिक आकाओं के निर्देश पर काम किया है।

अब समय आ गया है कि ऐसी स्थितियों से सख्ती से निपटा जाए, वरना इससे संवैधानिक अराजकता पैदा हो सकती है। इसके साथ ही कोर्ट ने शनिवार (28 नवंबर) को दीपथून पर कार्तिगई दीप जलाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि हर भक्त विवादित जगह पर पास की दरगाह से चारों तरफ कम से कम 50 मीटर की दूरी रखते हुए दीपक जला सकता है।

सुप्रीम कोर्ट ने सुब्रामण्यम स्वामी मंदिर के ट्रस्टियों को भी निलंबित कर दिया है और हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन एवं वी. पार्थीबन को मंदिर ट्रस्ट का रिसीवर नियुक्त किया है।

वे ही कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए 28 नवंबर को दीपक जलाना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही शीर्ष अदालत ने मंदिर के आसपास की सुरक्षा सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) को सौंप दी है। सीआरपीएफ दरगाह की भी सुरक्षा करेगी और यह भी देखेगी कि वहां आने वाले मुस्लिम श्रद्धालुओं को न तो कोई दिक्कत हो और न ही उन्हें नमाज पढ़ने से रोका जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर पूर्व में लगाई गई अंतरिम रोक समाप्त कर दी है। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने दीपक जलाने के सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश की अवहेलना पर अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद ये आदेश दिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने iORA को पांच लाख डॉलर की मदद का किया एलान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर कल जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: WhatsApp ला रहा है ट्रैवल e-SIM फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

खेल समाचार • Mumbai

IPL 2027 MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 3 साल बाद क्यों और कैसे हुई हिटमैन की वापसी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल