शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,273 व्यूज

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:11 AM IST
'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

नायडू ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में भी बड़ी पहल करार दिया। नायडू शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल का समर्थन करने आए हैं।

लोकसभा सीटें 50 फीसदी बढ़ाने के प्रस्ताव से दक्षिणी राज्यों को राहत: नायडू आंध्र के सीएम बोले- जनसंख्या आधारित परिसीमन से दक्षिण को प्रतिनिधित्व घटने की थी आशंका 30 साल से लंबित था महिला आरक्षण का मुद्दा, पीएम मोदी को दी बधाई, समर्थन देने दिल्ली पहुंचे । आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.

चंद्रबाबू नायडू ने लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस पहल से दक्षिणी राज्यों की उस चिंता का समाधान हो सकेगा, जिसके तहत उन्हें आशंका थी कि जनसंख्या आधारित परिसीमन में उनकी संसदीय हिस्सेदारी घट सकती है।

नायडू ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का महत्वपूर्ण कदम बताते हुए महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में भी बड़ी पहल करार दिया। नायडू शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी की इस पहल का समर्थन करने आए हैं।

उन्होंने महिला आरक्षण को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह मुद्दा पिछले 30 वर्षों से लंबित था और वह खुद इस पूरी प्रक्रिया के गवाह रहे हैं। दरअसल, प्रस्तावित व्यवस्था के तहत लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या मौजूदा 543 से बढ़कर 850 तक हो सकती है।

केंद्र सरकार की संशोधित योजना में राज्यों की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि और 2051 तक राज्यों के बीच मौजूदा प्रतिनिधित्व अनुपात बनाए रखने का प्रस्ताव है। इससे 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का रास्ता भी आसान हो सकता है।

नायडू ने कहा कि दक्षिणी राज्यों को डर था कि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन होने पर उनका संसदीय प्रतिनिधित्व प्रभावित होगा। इससे परिवार नियोजन और जनसंख्या नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। उन्होंने कहा कि यदि 1971 या 2011 की जनगणना के आधार पर सीटों का पुनर्निर्धारण होता तो दक्षिण भारत के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती थी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने iORA को पांच लाख डॉलर की मदद का किया एलान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर कल जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

विदेश जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी: WhatsApp ला रहा है ट्रैवल e-SIM फीचर, जानें कैसे करेगा काम?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय बाजार में विदेशी निवेश बढ़ाने के लिए SEBI का बड़ा कदम, अब सिर्फ पांच दिन में होगा FPI रजिस्ट्रेशन

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल