शनिवार, 28 नवंबर 2026 07:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,774 व्यूज

परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान, सरकार को कई विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 05:30 AM IST
परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान, सरकार को कई विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन

सरकार लोकसभा में नया परिसीमन विधेयक पेश करने जा रही है जिसमें महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रविधान है। परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान (फोटो- एक्स) परिसीमन विधेयक प्रत्येक राज्य में निर्वाचन क्षेत्रों में 50 फीसदी की एक समान वृद्धि का प्रस्ताव है परिसीमन क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों का गठन नवीनतम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होगा ।

डीएमके, शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट और वाईएसआरसीपी के समर्थन से परिसीमन विधेयकों के लिए बढ़ते समर्थन के बीच, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लोकसभा की अधिकतम संख्या को 550 से बढ़ाकर 850 करने के लिए विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसमें प्रत्येक राज्य में निर्वाचन क्षेत्रों में 50 फीसदी की एक समान वृद्धि का प्रस्ताव है, जबकि 2051 तक सीटों की संख्या में संशोधन के लिए किसी भी नए परिसीमन पर रोक लगा दी गई है।

सरकार लोकसभा में नया परिसीमन विधेयक पेश करने जा रही है जिसमें महिला आरक्षण कानून को तत्काल प्रभावी बनाने के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने का प्रविधान है। इसमें यह भी प्रविधान है कि महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें रोटेशन के आधार पर आवंटित की जाएंगी और इसका तरीका परिसीमन आयोग निर्धारित करेगा।

कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल , परिसीमन विधेयक, 2026 की जगह परिसीमन (दूसरा) विधेयक, 2026 लाया जाना है। नए विधेयक का शीर्षक संशोधित किया गया है। साथ ही इसमें कानून लागू होने के बाद केंद्र सरकार द्वारा जल्द परिसीमन आयोग गठित करने का प्रविधान किया गया है।

पहले इसमें आयोग को समय-समय पर गठित करने का प्रविधान था। जनसंख्या शब्द की परिभाषा हटा दी गई है और ‘नवीनतम जनगणना के आंकड़ों’ को प्रस्तावित कानून लागू होने की तिथि तक प्रकाशित नवीनतम जनगणना आंकड़ों के रूप में परिभाषित किया गया है। आयोग के कर्तव्यों में बदलाव किया गया है।

इस लोकसभा में सीटों के आवंटन और विधानसभाओं में सीटों की कुल संख्या का पुनर्समायोजन किया जाएगा। क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों का गठन नवीनतम जनगणना के आंकड़ों के आधार पर होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे हैरान कर देने वाले बदलाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार लाएगी तीन विधेयक, हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने iORA को पांच लाख डॉलर की मदद का किया एलान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल