शनिवार, 28 नवंबर 2026 10:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,277 व्यूज

'अपनी सीट छोड़कर शरद पवार को सांसद बनाया था', परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:14 AM IST
'अपनी सीट छोड़कर शरद पवार को सांसद बनाया था', परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस

एनसीपी (एसपी) द्वारा परिसीमन विधेयक का समर्थन करने पर कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी पर निशाना साधा है। परिसीमन विधेयक पर सरकार को समर्थन देने को लेकर कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी पर साधा निशाना। (फाइल फोटो।

) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र से पहले केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है। इस सत्र के दौरान परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक पेश करने की तैयारी है।

इन विधेयकों को लेकर सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने विपक्षी पार्टियों से लगातार बातचीत की है क्योंकि पिछले सत्र के दौरान विधेयक पास नहीं सके थे। डीएमके के साथ-साथ एनसीपी (एसपी) ने भी कहा है कि परिसीमन विधेयक को लेकर वह इंडी गठबंधन के साथ नहीं है। सदन में सरकार का पक्ष में वोटिंग की जाएगी।

शरद पवार की पार्टी के इस स्टैंड को लेकर कांग्रेस ने उनपर तंज कसा है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स के जरिए एनसीपी-एसपी पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी ने 85 साल की उम्र में शरद पवार को फिर से राज्यसभा भेजने के लिए अंत तक उनका मजबूती से साथ दिया… मार्च 2026 में महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने थे।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास केवल 10 विधायक थे। किसी उम्मीदवार को चुने जाने के लिए 36 वोटों की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे।

" पार्टी ने आगे लिखा, "सुप्रिया सुले ने शरद पवार की उम्मीदवारी के लिए कांग्रेस नेताओं से समर्थन मांगा। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने बिना किसी हिचकिचाहट के सहमति दे दी। कांग्रेस ने अपनी सीट पर अपना दावा छोड़ दिया और शरद पवार की उम्मीदवारी का समर्थन किया।

इसके बाद शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने भी उनका समर्थन किया और महा विकास अघाड़ी ने सर्वसम्मति से उनकी उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी। " कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, "और अब आगे क्या? परिसीमन कानून की पृष्ठभूमि में शरद पवार, सुप्रिया सुले और उनकी नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अब बीजेपी सरकार का समर्थन करने जा रहे हैं।

" कांग्रेस ने यह आलोचना की है जब शुक्रवार को एनसीपी (एसपी) नेता जितेंद्र आव्हाड ने घोषणा की कि उनकी पार्टी प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करेगी। उन्होंने शरद पवार के साथ चर्चा के बाद इसे एक संवैधानिक आवश्यकता बताया। पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए आव्हाड ने कहा कि यह चर्चा किसी औपचारिक राजनीतिक स्टैंड के बारे में नहीं थी, बल्कि इस प्रक्रिया की संवैधानिक प्रकृति के बारे में थी।

उन्होंने कहा, "कुल मिलाकर बात यह कही जा रही थी कि परिसीमन प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है। परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे। हम परिसीमन का समर्थन करेंगे।

"।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF जवान तैनात

खेल समाचार • Mumbai

क्या रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे जसप्रीत बुमराह? ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे हैरान कर देने वाले बदलाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार लाएगी तीन विधेयक, हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान, सरकार को कई विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल