शनिवार, 28 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार Mumbai 9,886 व्यूज

क्या रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे जसप्रीत बुमराह? ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 07:05 AM IST
क्या रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे जसप्रीत बुमराह? ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2027 से पहले बड़ा बदलाव हो चुका है। हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कप्तानी संभालने जा रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी।

रोहित की वापसी से मुंबई के फैंस काफी खुश हैं, इसी बीच टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल जसप्रीत बुमराह को लेकर एक नई चर्चा शुरू हो गई है। बुमराह ने रोहित शर्मा का उपकप्तान बनने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। ऐसे में सवाल उठने लगा है कि क्या वह आने वाले समय में मुंबई इंडियंस से अलग होने का फैसला कर सकते हैं?

बुमराह अब तक सिर्फ मुंबई इंडियंस से ही खेलते रहे हैं। बुमराह ने क्यों ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर? इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई इंडियंस के टॉप मैनेजमेंट ने अक्टूबर के पहले सप्ताह में बुमराह से संपर्क किया था।

फ्रेंचाइजी उन्हें रोहित शर्मा का डिप्टी बनाना चाहती थी लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आई है। बुमराह को कप्तानी की दौड़ में भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा था।

वह 2026 सीजन में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मुंबई की कप्तानी भी कर चुके हैं। उस समय उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उन्होंने नहीं सोचा था कि मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने से पहले वह टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बुमराह के उपकप्तानी का ऑफर ठुकराने के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हैं।

रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि वह आईपीएल 2028 से पहले होने वाले अगले मेगा ऑक्शन में अपने विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। फिलहाल इस बार तो वह मुंबई इंडियंस के साथ ही रहेंगे। बुमराह को मुंबई ने आईपीएल 2027 के लिए रिटेन किया है।

वह 2013 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और अब तक 187 आईपीएल विकेट ले चुके हैं। ऐसे में उनका टीम छोड़ना मुंबई के लिए बड़ा झटका होगा। फिलहाल इतना तय है कि रोहित कप्तान होंगे, बुमराह की उपकप्तानी से दूरी ने भविष्य को लेकर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे हैरान कर देने वाले बदलाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार लाएगी तीन विधेयक, हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान, सरकार को कई विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपथून पर आज जलाएं दीपक, नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर ट्रस्टी किए निलंबित

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'न्याय के बिना स्वस्थ समाज की बुनियाद नहीं', जस्टिस मनमोहन ने महिलाओं के स्वास्थ्य, अधिकार और सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल