शनिवार, 28 नवंबर 2026 10:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,666 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF जवान तैनात

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 09:13 AM IST
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप, तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर CRPF जवान तैनात

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तिरुप्परनकुंड्रम में पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम जलाने के लिए सीआरपीएफ तैनात की गई है। यह तैनाती पिछले आदेश के पालन न होने के विवाद के बाद हुई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज दीपथून में जलेगा दीप(फोटो: ) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम जलाने का निर्देश दिए जाने के बाद शनिवार को सुरक्षा और निगरानी के लिए तमिलनाडु के तिरुप्परनकुंड्रम में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। यह तैनाती उस विवाद के बीच की गई है, जो इस स्थान पर दीप जलाने की अनुमति देने वाले अदालत के पिछले आदेश का पालन न किए जाने को लेकर खड़ा हुआ था।

एक वरिष्ठ सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया कि इलाके में बल की एक कंपनी तैनात कर दी गई है और उच्च अधिकारियों के अगले निर्देशों का इंतजार किया जा रहा है। समाचार एजेंसी , अधिकारी ने कहा कि सीआरपीएफ की एक कंपनी तैनात की गई है। हमें उच्च अधिकारियों से आगे के निर्देश मिलेंगे।

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया था कि 28 नवंबर को मदुरै की तिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया जाए। अदालत ने श्रद्धालुओं को भी इस समारोह में शामिल होने की अनुमति दी और इसके शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए सीआरपीएफ की तैनाती का आदेश दिया।

यह निर्देश दीपथून पर दीप न जलाए जाने को लेकर उपजे विवाद के बाद आया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अंतरिम आदेश में इस स्थान पर समारोह की अनुमति दी थी। मंगलवार को वार्षिक कार्तिगई दीपम उत्सव के हिस्से के रूप में उच्ची पिल्लैयार मंदिर के पास महा दीपम जलाया गया था।

निर्धारित समारोह से पहले दीपथून के पास पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने शनिवार को अपने पिछले आदेश की जानबूझकर अवहेलना होने की बात कही। अदालत ने गौर किया कि कोर्ट के निर्देशों और मद्रास हाई कोर्ट के समक्ष मदुरै के जिला कलेक्टर द्वारा आदेश का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिए जाने के बावजूद 24 नवंबर को पारंपरिक दीप नहीं जलाया गया।

जस्टिस अरविंद कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने 24 नवंबर को सख्त शर्तों के साथ केवल एक बार दीप जलाने की अनुमति दी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'अपनी सीट छोड़कर शरद पवार को सांसद बनाया था', परिसीमन बिल पर NCP-SP के यू टर्न से भड़की कांग्रेस

खेल समाचार • Mumbai

क्या रोहित के कप्तान बनने पर मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे जसप्रीत बुमराह? ठुकराया उपकप्तानी का ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

गर्म होती धरती के साथ आसमानी बिजली भी बरपाएगी कहर, जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहे हैरान कर देने वाले बदलाव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण लागू करने के लिए सरकार लाएगी तीन विधेयक, हर राज्य की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ाने की मंजूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक में है महिला आरक्षण वाली सीटों पर रोटेशन का प्रविधान, सरकार को कई विपक्षी पार्टियों का मिला समर्थन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'चीन की मदद से सुधर रही पाकिस्तान की अंतरिक्ष क्षमता, भारत को अपनी ताकत बढ़ानी होगी', सीडीएस का बड़ा बयान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'परिसीमन से दक्षिण भारत को होगा फायदा', चंद्रबाबू नायडू बोले- विधेयकों का समर्थन करे विपक्ष

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल