भारत में परिसीमन पर राजनीतिक बहस तेज है, जहां विपक्षी दल इसे चुनावी लाभ के लिए निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण का प्रयास बता रहे हैं। सांसदों पर बढ़ता प्रतिनिधित्व का बोझ और लोकतांत्रिक चुनौतियां (फोटो-) भारतीय सांसद पर 26. 3 लाख नागरिकों का प्रतिनिधित्व का भारी दबाव।
अमेरिका के सांसदों से भारत में तीन गुना अधिक प्रतिनिधित्व का बोझ। लोकतंत्र में समान प्रतिनिधित्व के लिए परिसीमन प्रक्रिया महत्वपूर्ण। भारत में परिसीमन को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों का आरोप है कि भाजपा परिसीमन के जरिये निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव कर राजनीतिक लाभ हासिल करना चाहती है। विपक्ष इसे जेरीमैंडरिंग यानी चुनावी फायदे के लिए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं के पुनर्निर्धारण की कोशिश बता रहा है।
हालांकि, इस राजनीतिक बहस का एक दूसरा और अधिक महत्वपूर्ण पहलू भी है। वह है देश की बढ़ती आबादी के मुकाबले संसदीय प्रतिनिधित्व का लगातार कमजोर पड़ना। दुनिया के प्रमुख लोकतंत्रों से तुलना करें तो भारत की स्थिति काफी अलग नजर आती है।
अमेरिका में एक निर्वाचित सांसद औसतन 8. 02 लाख लोगों का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि भारत में एक लोकसभा सांसद पर औसतन 26. 3 लाख नागरिकों की जिम्मेदारी है।
यानी भारत में एक सांसद को अमेरिका के मुकाबले करीब 3. 3 गुना अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करना पड़ता है। भारत की लगभग 142 करोड़ अनुमानित आबादी के मुकाबले लोकसभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या 543 है।
यह अंतर बताता है कि देश में संसदीय प्रतिनिधित्व के सामने कितनी बड़ी चुनौती है। ऐसे में परिसीमन केवल सीटें बढ़ाने की कवायद नहीं, बल्कि लोकतंत्र में समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का सवाल भी है। प्रमुख लोकतंत्रों से तुलना में भारत की स्थिति दुनिया के दूसरे लोकतांत्रिक देशों के आंकड़े भी इस अंतर को स्पष्ट करते हैं।
आइसलैंड में एक सांसद औसतन 6,390 नागरिकों, लक्जमबर्ग में 11,460 और फिनलैंड में 28,110 नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है। ब्रिटेन में यह संख्या करीब 1. 08 लाख, जर्मनी में 1.
33 लाख और जापान में 2. 63 लाख है। अमेरिका की 34.
90 करोड़ आबादी के लिए वहां की प्रतिनिधि सभा में 435 निर्वाचित सदस्य हैं। इस हिसाब से एक प्रतिनिधि पर औसतन 8. 02 लाख लोगों की जिम्मेदारी आती है।
इसके मुकाबले भारत में यह आंकड़ा 26. 3 लाख है। लोकसभा सीटों की संख्या 850 होने की स्थिति में ये आंकड़ा लगभग 17 लाख हो सकता है।
भारत में अब तक 1952, 1963, 1973 और 2002 में परिसीमन आयोगों का गठन किया जा चुका है। आखिरी परिसीमन आयोग का गठन 2002 में तत्कालीन अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में हुआ था। इसकी सिफारिशों के आधार पर निर्वाचन क्षेत्रों की नई सीमाएं 2008 में तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में लागू की गईं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं