बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,856 व्यूज

IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:15 PM IST
IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। पांच मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने शुरुआती मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल कर ली है। चौथा एकदिवसीय मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है, कीवी टीम अब तक खाता नहीं खोल पाई है।

फैंस की नजरें चौथे वनडे पर टिकी हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर के हाथों में रहेगी।

आइए जानते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे कब और कहां खेला जाएगा और इस मुकाबले को भारत में लाइव कहां देख सकते हैं। कब खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड चौथा वनडे? भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा वनडे शुक्रवार को खेला जाएगा।

यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। भारतीय टीम की कोशिश सीरीज में अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए जीत हासिल करने की होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम जीत के साथ सीरीज में वापसी करना चाहेगी। कहां होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे?

दोनों टीमों के बीच चौथा वनडे न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई स्थित बे ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान पर सीरीज के आखिरी दो मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। यानी चौथे वनडे के बाद पांचवां और आखिरी मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला जाना है।

कितने बजे शुरू होगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा वनडे? भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। मुकाबले के लिए टॉस सुबह 7 बजे होगा।

न्यूजीलैंड के स्थानीय समय मैच दोपहर 3 बजे शुरू किया जाएगा। भारत में कहां देखें चौथे वनडे का लाइव टेलीकास्ट? भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन दर्शक सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन जरूरी होगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने ग्रीस में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर, कौन हैं हैंडसम पति?

खेल समाचार • Ayodhya

'6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट', बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद के 3 प्लेयर्स को किया जाएगा रिलीज? कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2026: इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, जानें क्या है इसकी वजह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दो तेज-तर्रार और घातक युवा फाइटर, सेमीफाइनल के लिए रिंग में जंग करते हुए आएंगे नजर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बाबर प्रेमियों को सजा मिलेगी', राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर BJP ने कीर्ति आजाद पर साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल