बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:12 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 13,522 व्यूज

IPL 2026: इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, जानें क्या है इसकी वजह

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 06:30 PM IST
IPL 2026: इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, जानें क्या है इसकी वजह

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 में खिताब जीतकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का कारनामा किया। अब टीम की नजरें अगले सीजन में भी अपना दबदबा कायम रखने पर होंगी। इसके लिए फ्रेंचाइजी को रिटेंशन और रिलीज के दौरान कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं।

आरसीबी के पास पिछले सीजन की मजबूत टीम है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया और कुछ की उपलब्धता भी सवालों में रही। ऐसे में आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले इन तीन खिलाड़ियों की छुट्टी हो सकती है। इस सूची में पहला नाम बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल का है।

आरसीबी ने उन्हें आईपीएल 2025 में 13 विकेट लेने के बाद रिटेन किया था। हालांकि वह निजी कारणों से आईपीएल 2026 में टीम से नहीं जुड़ सके। फ्रेंचाइजी ने उस समय साफ किया था कि वह अनुबंध के तहत टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

अब अगले सीजन से पहले आरसीबी उनकी उपलब्धता और टीम में भूमिका को देखते हुए फैसला ले सकती है। उनकी फीस 5 करोड़ रुपये है। दूसरा नाम युवा तेज गेंदबाज मंगेश यादव का है।

आरसीबी ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में उन्हें 5. 20 करोड़ रुपये खर्च करके खरीदा था। इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद उन्हें पिछले सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला।

मिनी ऑक्शन से पहले टीम उनके स्थान पर किसी ऐसे खिलाड़ी को शामिल करने पर विचार कर सकती है, जो प्लेइंग इलेवन में योगदान दे सके। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी रिलीज किए जा सकने वाले खिलाड़ियों में शामिल हैं। वह चोट के कारण आईपीएल 2026 में नहीं खेल पाए थे।

उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी ने रिचर्ड ग्लीसन को टीम में शामिल किया था। विदेशी खिलाड़ियों के सीमित स्थान और टीम के गेंदबाजी संयोजन को देखते हुए फ्रेंचाइजी तुषारा को रिलीज करने का फैसला कर सकती है। उनकी फीस 1.

60 करोड़ रुपये है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने ग्रीस में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर, कौन हैं हैंडसम पति?

खेल समाचार • Ayodhya

'6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट', बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद के 3 प्लेयर्स को किया जाएगा रिलीज? कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दो तेज-तर्रार और घातक युवा फाइटर, सेमीफाइनल के लिए रिंग में जंग करते हुए आएंगे नजर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बाबर प्रेमियों को सजा मिलेगी', राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर BJP ने कीर्ति आजाद पर साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल