ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री क्वार्टरफाइनल मैचों की शुरुआत इस हफ्ते से होने जा रही है। 13 नवंबर को होने वाले ONE Championship के The Inner Circle 38 इवेंट में दो दिग्गजों के साथ दो युवा फाइटरों की टक्कर देखने को मिलेगी। पहले क्वार्टरफाइनल मैच में जापान के 22 वर्षीय स्टार शिमोन योशीनारी का सामना 20 वर्षीय लेबनानी स्ट्राइकर रमादान ओन्दाश से होगा।
इनकी कोशिश होगी कि वे इस मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाएं और सिल्वर बेल्ट के साथ-साथ गोल्ड बेल्ट जीतने के लिए आगे बढ़ें। इस मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में शुक्रवार को शाम 5 बजे से live. onefc.
com पर किया जाएगा। रमादान ओन्दाश को अपनी स्किल्स पर है पूरा भरोसा डिविजन में पांच रैंक के दावेदार रमादान ओन्दाश टूर्नामेंट के लिए चुने गए आठ फाइटरों मे से एक हैं। अब उनके पास चैंपियन बनने का शानदार मौका है, लेकिन उसके लिए उन्हें पहले शिमोन के रूप में एक कड़ी चुनौती से पार पाना होगा।
करियर में 14-4 का रिकॉर्ड रखने वाले ओन्दाश अपने ताबड़तोड़ मुक्कों के लिए जाने जाते हैं और वह मानते हैं कि वह पहले से बेहतर हुए हैं। उन्होंने बताया, "मुझे खुद पर गर्व है क्योंकि मैं टूर्नामेंट के आठ स्टार्स व दो दिग्गजों में से एक हूं। हम दोनों युवा हैं, दोनों कड़ी मेहनत करते हैं।
रिंग में तय होगा कि बेहतर फाइटर कौन हैं। हम देखेंगे कि कौन ज्यादा स्मार्ट, ज्यादा तकनीक और ज्यादा ताकतवर है। " 22 वर्षीय शिमोन ONE Championship में अपना एक भी मैच नहीं हारे हैं और छह विरोधियों को धूल चटाई है।
उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 27-1 का है और वो डिविजन में चार रैंक के दावेदार भी हैं। उनकी कोशिश होगी कि वह अपनी लय को संगठन में बरकरार रखें। जापानी स्ट्राइकर शिमोन ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि मैं जीतूंगा।
मैं जीतना जारी रख सकता हूं। मुझे पहले की फाइटों के मुकाबले अधिक दबाव महसूस नहीं हो रहा। मैं स्पीड के अतिरिक्त सभी चीजों में ओन्दाश से आगे हूं।
"।
पाठक प्रतिक्रियाएं