बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,467 व्यूज

IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद के 3 प्लेयर्स को किया जाएगा रिलीज? कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 07:15 PM IST
IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद के 3 प्लेयर्स को किया जाएगा रिलीज? कौन हैं ये तीनों खिलाड़ी

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फ्रेंचाइजी ने ट्रेड विंडो में ही अपनी गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए कुछ अहम फैसले लिए हैं। ऐसे में पिछले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए खिलाड़ियों पर भी फैसला लिया जा सकता है।

पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम तीन खिलाड़ियों को रिलीज करने पर विचार कर सकती है। इनमें दो भारतीय और एक विदेशी तेज गेंदबाज शामिल है, उनको बाहर कर नीलामी में कुछ अन्य प्लेयर्स को खरीदने की योजना हो सकती है। इस लिस्ट में पहला नाम अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल का है।

सनराइजर्स ने उन्हें 8 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया था। उनसे डेथ ओवरों में विकेट निकालने की उम्मीद थी लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह पांच मैचों में एक भी विकेट नहीं ले सके।

अब टीम के पास टी नटराजन और खलील अहमद जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। ऐसे में हर्षल की टीम में जगह पर सवाल उठ सकते हैं। उन्हें रिलीज करने से हैदराबाद को 8 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पर्स मिल सकता है।

दूसरे खिलाड़ी जयदेव उनादकट हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को हैदराबाद ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल 2026 में उन्हें चार मुकाबले खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने चार विकेट हासिल किए।

हालांकि अब खलील अहमद और टी नटराजन के आने से टीम के भारतीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के विकल्प बढ़ गए हैं। ऐसे में उनादकट को अगले सीजन में नियमित मौका मिलना मुश्किल हो सकता है। फ्रेंचाइजी उनकी जगह किसी युवा घरेलू गेंदबाज को मौका देने पर विचार कर सकती है।

इस सूची में तीसरा नाम श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका का है। उन्हें 4. 60 करोड़ रुपये में खरीदा था।

हालांकि विदेशी खिलाड़ियों के सीमित स्थान के कारण उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और पैट कमिंस जैसे खिलाड़ियों के अलावा अब नाथन एलिस भी टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में विदेशी तेज गेंदबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है।

मदुशंका को रिलीज करके हैदराबाद किसी विदेशी स्पिन ऑलराउंडर पर दांव लगा सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने ग्रीस में रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर, कौन हैं हैंडसम पति?

खेल समाचार • Ayodhya

'6 दिसंबर 1992 को कैसे देखा लाइव टेलीकास्ट', बाबरी ढांचा गिरने पर सोनिया गांधी के आंसू वाले दावे पर बीजेपी का सवाल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: कब और कहां होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मुकाबला?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IPL 2026: इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, जानें क्या है इसकी वजह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दो तेज-तर्रार और घातक युवा फाइटर, सेमीफाइनल के लिए रिंग में जंग करते हुए आएंगे नजर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बाबर प्रेमियों को सजा मिलेगी', राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर BJP ने कीर्ति आजाद पर साधा निशाना

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल