गुरुवार, 12 नवंबर 2026 11:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
बिजनेस अखिल भारतीय 10,176 व्यूज

India फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार, $5.4 ट्रिलियन पहुंची Market Value

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 10:06 AM IST
India फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार, $5.4 ट्रिलियन पहुंची Market Value

India के शेयर बाजार ने एक बार फिर ग्लोबल मार्केट में अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई है। भारत दुनिया के पांच सबसे बड़े शेयर बाजारों की सूची में वापस आ गया है। देश का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 5.

4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है। इस बढ़त के साथ भारत ने ताइवान को पीछे छोड़कर दुनिया के पांचवें सबसे बड़े शेयर बाजार का स्थान हासिल कर लिया है। Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर के अंत से भारतीय शेयर बाजार में आई तेजी ने करीब 640 अरब डॉलर की अतिरिक्त मार्केट वैल्यू जोड़ी है।

वहीं, Nifty 50 ने 8 अक्टूबर के निचले स्तर से लगभग 14 फीसदी की रिकवरी की है और आठ महीने से ज्यादा समय के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजारों में अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद चीन, जापान और हॉन्ग कॉन्ग का नंबर आता है।

भारत अब करीब 5. 4 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के प्रमुख शेयर बाजारों की अनुमानित मार्केट वैल्यू इस प्रकार है ताइवान की मार्केट वैल्यू करीब 4.

36 ट्रिलियन डॉलर बताई गई है। 7 नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक, वह भारत और ब्रिटेन के बाद सातवें स्थान पर था। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि देश के आधार पर शेयर बाजार की रैंकिंग और अलग-अलग स्टॉक एक्सचेंज की रैंकिंग अलग होती है।

एक्सचेंज के लिहाज से अमेरिका के Nasdaq और NYSE सबसे बड़े हैं। इनके बाद शंघाई, Japan Exchange Group और Hong Kong Exchanges आते हैं। दुनिया के कुल शेयर बाजार का मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 154 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है।

5 नवंबर 2026 के QUICK और FactSet के अनुमान के मुताबिक, एक दिन में वैश्विक शेयर बाजार की वैल्यू करीब 3. 5 ट्रिलियन डॉलर घट गई थी। मार्केट कैपिटलाइजेशन का मतलब किसी कंपनी के सभी जारी शेयरों की कुल बाजार कीमत से है।

इसे शेयर की मौजूदा कीमत और कुल आउटस्टैंडिंग शेयरों की संख्या को गुणा करके निकाला जाता है। इसी तरह सभी लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू जोड़कर किसी देश के शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप निकाला जाता है। SIFMA की 2026 Capital Markets Fact Book के मुताबिक, 2025 के अंत में ग्लोबल इक्विटी मार्केट कैप 157.

8 ट्रिलियन डॉलर था। वहीं, World Federation of Exchanges (WFE) के आंकड़ों में यह 151. 94 ट्रिलियन डॉलर था।

इन आंकड़ों में अंतर इसलिए है क्योंकि अलग-अलग संस्थाएं अलग एक्सचेंज, कंपनियों और बाजारों को अपने कैलकुलेशन में शामिल करती हैं। उदाहरण के लिए, 2025 के अंत में अमेरिका का मार्केट कैप करीब 68. 9 ट्रिलियन डॉलर था, जो वैश्विक बाजार का लगभग 44 फीसदी था।

वहीं, चीन का मार्केट कैप करीब 15. 5 ट्रिलियन डॉलर था। भारत के मार्केट कैप में हालिया बढ़ोतरी के पीछे शेयर बाजार में आई तेजी सबसे बड़ी वजह है।

Nifty 50 में 8 अक्टूबर के निचले स्तर से करीब 14 फीसदी की रिकवरी हुई है। शेयरों की कीमत बढ़ने से कंपनियों की बाजार वैल्यू में भी इजाफा हुआ है। इससे पहले जून के आखिर में भी भारत कुछ समय के लिए दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बना था।

उस समय भारतीय बाजार का मार्केट कैप करीब 5. 04 ट्रिलियन डॉलर था, जबकि ताइवान का मार्केट कैप लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर और दक्षिण कोरिया का करीब 4. 7 ट्रिलियन डॉलर था।

उस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की वापसी ने भारतीय बाजार को सपोर्ट दिया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: GRAP 3 लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद

बिजनेस • अखिल भारतीय

12 नवंबर गोल्ड अपडेट: सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले देखें आज के लेटेस्ट रेट

बिजनेस • अखिल भारतीय

'होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त', अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर

बिजनेस • अखिल भारतीय

टूरिस्ट, बिजनेस और मेडिकल वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारत ने आसान की VISA प्रक्रिया; फॉर्म भी हुए छोटे

बिजनेस • अखिल भारतीय

FD की ब्याज दरें बढ़ीं: अब पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से चुनें बेस्ट विकल्प

बिजनेस • अखिल भारतीय

म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी का नायाब तरीका: पेट्रोल-डीजल, आटा और कपड़े के बदले आता है हेरोइन-ब्राउन सुगर

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेख हसीना क्यों कर रहीं वापसी की तैयारी, भारत-बांग्लादेश संबंधों में बड़ी रुकावटें बन रहे ये तीन कारण

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल