गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
बिजनेस अखिल भारतीय 19,240 व्यूज

'होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त', अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 03:42 AM IST
'होटल, जमीन और लग्जरी पानी का जहाज जब्त', अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर

अंडमान में घोटालेबाजों की 121 करोड़ की काली कमाई पर ईडी का बुलडोजर अंडमान-निकोबार बैंक धोखाधड़ी में ईडी ने 121 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां कुर्क कीं कुर्क की गई संपत्तियों में दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज, एक होटल, जमीन के भूखंड और बैंक जमा शामिल । ईडी ने अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में करीब 500 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 121.

35 करोड़ रुपये की 40 संपत्तियां कुर्क की हैं। इनमें क्रोएशिया से आयात किए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज, एक होटल, जमीन के भूखंड और बैंक जमा शामिल हैं। ईडी ने बुधवार को बताया कि मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पांच नवंबर को कुर्की का अस्थायी आदेश जारी किया गया था।

इसमें 35 अचल और पांच चल संपत्तियां शामिल हैं। एजेंसी ने छह नवंबर को पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष पीएमएलए अदालत में इस मामले में नया आरोपपत्र भी दाखिल किया है। इस मामले में पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कुलदीप राय शर्मा प्रमुख आरोपितों में शामिल हैं।

वह अंडमान एवं निकोबार राज्य सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। ईडी ने उन्हें गिरफ्तार करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया था। कुर्क संपत्तियों में जाय ग्रैंड होटल की जमीन और इमारत के अलावा करीब 2.

11 करोड़ रुपये में क्रोएशिया से आयात किए गए दो सेमी-सबमरीन पर्यटक जहाज शामिल हैं। ये जहाज अंडमान एस्केपेड्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत हैं। ईडी का आरोप है कि कुलदीप राय शर्मा ने बैंक अधिकारियों और सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी कंपनियों के माध्यम से नियमों के विरुद्ध ऋण स्वीकृत कराए और रकम का दुरुपयोग किया।

6 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। दो आरोपपत्रों में कुल 52 आरोपितों के नाम शामिल हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

टूरिस्ट, बिजनेस और मेडिकल वीजा नियमों में बड़ा बदलाव: भारत ने आसान की VISA प्रक्रिया; फॉर्म भी हुए छोटे

बिजनेस • अखिल भारतीय

FD की ब्याज दरें बढ़ीं: अब पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से चुनें बेस्ट विकल्प

बिजनेस • अखिल भारतीय

म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी का नायाब तरीका: पेट्रोल-डीजल, आटा और कपड़े के बदले आता है हेरोइन-ब्राउन सुगर

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेख हसीना क्यों कर रहीं वापसी की तैयारी, भारत-बांग्लादेश संबंधों में बड़ी रुकावटें बन रहे ये तीन कारण

बिजनेस • अखिल भारतीय

MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ने वाली है? तुरंत चेक करें ये डिटेल्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

AMFI अक्टूबर डेटा: SIP में गिरावट का क्या मतलब? नए निवेशकों के लिए खास सलाह

बिजनेस • अखिल भारतीय

Equity Mutual Fund Investment: Smallcap Funds से 29% घटा पैसा, Large & Midcap बने पसंदीदा!

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल