बुधवार, 11 नवंबर 2026 09:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
बिजनेस अखिल भारतीय 14,689 व्यूज

म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी का नायाब तरीका: पेट्रोल-डीजल, आटा और कपड़े के बदले आता है हेरोइन-ब्राउन सुगर

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 06:59 PM IST
म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी का नायाब तरीका: पेट्रोल-डीजल, आटा और कपड़े के बदले आता है हेरोइन-ब्राउन सुगर

ईडी की जांच में सामने आया म्यांमार सीमा पर ड्रग्स तस्करी के नायाब तरीका सबसे बड़े ड्रग्स उत्पादक क्षेत्रों में से एक गोल्डन टैंगल का हिस्सा है भारत से सटा म्यांमार का इलाका नीलू रंजन, नई दिल्ली। म्यांमार से होने वाली ड्रग्स तस्करी की जांच में ईडी को चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।

जांच से पता चला है कि म्यांमार से आने वाले ड्रग्स के बदले पैसे नहीं दिये जाते हैं, बल्कि भारत से डीजल, पेट्रोल, कपड़े, आटा, खाद्य तेल भेजे जाते हैं। यानी इस धंधे में सीमा के आर-पार पैसे के लेन-देन के बजाय वस्तुओं का लेन-देन होता है। ईडी म्यांमार से होने ड्रग्स तस्करी के तीन मामलों की मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है।

म्यांमार, थाईलैंड, लाओस को दुनिया में सबसे अधिक ड्रग्स के उत्पादन के लिए गोल्डेन ट्राइंगल के नाम से जाना जाता है, जिसे भारत सरकार ने अब डेथ ट्रैंगल का नाम दिया है। ईडी एक वरिष्ठ अधिकारी ने तस्करी के तरीके की जानकारी देते हुए कहा कि म्यांमार से हेरोइन और ब्राउन सुगर तस्करी कर मणिपुर और मिरोजम के चुंड़ाचांदपुर, चंपई जैसे कई शहरों में नकद में बेचा जाता है।

नकद मिले इस पैसे को कैश हैंडलर्स को दिया जाता है, जो इसे मिनी एटीएम और म्यूल अकाउंट के माध्यम से बैंकिंग सिस्टम में लाया जाता है। बैंकिंग सिस्टम में आए इस पैसे से असम, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में वस्तुओं की खरीद होती है। इस खरीद के लिए बाकायदा आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस के जरिये भुगतान किया जाता है।

ईडी , आटा और मैदा की खरीद मुख्यतौर पर पश्चिम बंगाल से की जाती है। जबकि खाद्य तेल व रिफाइंड आयल असम से खरीदा जाता है। मिजोरम के पेट्रोल पंपों से डीजल और पेट्रोल की खरीद होती है, जबकि कपड़ों की खरीद दिल्ली से की जाती है।

इन सामानों के बेचने वाला आइजोल समेत मिरोजम के सीमावर्ती शहरों जैसे चंफई, जोरिपुई और सैहा में रहने वाले खरीददारों के नाम से जीएसटी और ई-वे बिल के साथ सामान की सप्लाई कर देता है। यहीं सबसे खेल होता है। असल में जो व्यक्ति इन सामानों के पैसे देता है, वह इसे रिसीव नहीं करता है।

यानी पैसे कोई और देता है और सामान किसी और के पास पहुंचता है। ईडी के अधिकारी सीमावर्ती से शहरों से इन सामानों को म्यांमार में भेज दिया जाता है, जहां इन्हें म्यांमार की मुद्रा क्यात में बेच दिया जाता है। फिर इन क्यात से ड्रग्स की असली सप्लाई करने वालों को भुगतान किया जाता है।

इस तरह से ड्रग्स की तस्करी में सिर्फ भारत के भीतर ही बैंकिंग सिस्टम का उपयोग किया जाता है। भारत के भीतर जीएसटी और ई-वे बिल के साथ यह सामान्य व्यापार दिखता है। लेकिन पैसे के लेन-देन के सबूत छोड़ बिना यह म्यांमार में ड्रग्स तस्करों के भुगतान का माध्यम बन जाता है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

FD की ब्याज दरें बढ़ीं: अब पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से चुनें बेस्ट विकल्प

बिजनेस • अखिल भारतीय

शेख हसीना क्यों कर रहीं वापसी की तैयारी, भारत-बांग्लादेश संबंधों में बड़ी रुकावटें बन रहे ये तीन कारण

बिजनेस • अखिल भारतीय

MCLR में बढ़ोतरी: क्या आपकी EMI बढ़ने वाली है? तुरंत चेक करें ये डिटेल्स

बिजनेस • अखिल भारतीय

AMFI अक्टूबर डेटा: SIP में गिरावट का क्या मतलब? नए निवेशकों के लिए खास सलाह

बिजनेस • अखिल भारतीय

Equity Mutual Fund Investment: Smallcap Funds से 29% घटा पैसा, Large & Midcap बने पसंदीदा!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Mother Dairy Milk Price Hike: दूध हुआ ₹4 प्रति लीटर तक महंगा, 12 नवंबर से लागू होंगे नए रेट!

बिजनेस • अखिल भारतीय

इनकम टैक्स का नोटिस मिला? कहीं ये फर्जी तो नहीं! ऐसे करें DIN से तुरंत पहचान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल