रविवार, 22 नवंबर 2026 01:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,243 व्यूज

भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज, कब और कहां देखें हाई वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 12:45 PM IST
भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज, कब और कहां देखें हाई वोल्टेज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस को हमेशा रहता है। आज दोनों देशों की ए टीमें एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम की कमान तिलक वर्मा के हाथों में है, जबकि पाकिस्तान ए की कप्तानी अब्दुल समद करेंगे।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है। ऐसे में इस मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।

15 साल के वैभव ने पिछले साल दोहा में ही राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने चार मैचों में 239 रन बनाए थे। यूएई के खिलाफ महज 42 गेंदों में 144 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें 15 छक्के शामिल थे।

इस बार भी उनसे ऐसी ही विस्फोटक बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। भारत-पाकिस्तान मैच कब और कहां खेला जाएगा? भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का यह मुकाबला रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा।

दोनों टीमें दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय समयानुसार मुकाबले की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी, जबकि टॉस 3 बजे होगा। भारत-पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यानी क्रिकेट फैंस घर बैठे इस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन के बड़े अंतर से हराया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 332 रन बनाए थे। कप्तान तिलक वर्मा ने 107 और कुमार कुशाग्र ने 117 रन की शतकीय पारियां खेली थीं।

जवाब में नेपाल की टीम महज 26 रन पर सिमट गई थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टेस्ट क्रिकेट में किसने बनाए सबसे ज्यादा बार 700 रन? टॉप टीमों में किस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल