रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,969 व्यूज

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 02:00 AM IST
'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

नेटवर्क ऑफ विमेन इन मीडिया, इंडिया ने आरोप लगाया कि अक्टूबर में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को जबरन हिरासत में लिया गया और उन पर हमले किए गए। अक्टूबर के प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को हिरासत में लेने और उन पर हमले का आरोप सुप्रीम कोर्ट से पत्रकारों, खासकर महिला पत्रकारों के मौलिक अधिकारों की रक्षा की मांग संस्था ने आरोप लगाया कि अक्टूबर में दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों की रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को जबरन हिरासत में लिया गया और उन पर हमले किए गए।

ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनाव आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं को लेकर किए गए थे। दिल्ली पुलिस के जवाबी हलफनामे पर दाखिल प्रत्युत्तर में संस्था ने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग से रोकना, जबरन हटाना, उन पर हमला करना या उनका यौन उत्पीड़न करना उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

इससे उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता, शारीरिक सुरक्षा, पेशे की आजादी और प्रेस की स्वतंत्रता प्रभावित होती है। संस्था ने कहा कि पत्रकारों को जोखिम भरी परिस्थितियों में भी रिपोर्टिंग करने का अवसर मिलना चाहिए। ऐसी स्थिति में उन्हें वहां से हटाने के बजाय सुरक्षा मुहैया कराई जानी चाहिए, ताकि वे अपना काम जारी रख सकें।

दिल्ली पुलिस ने अपने हलफनामे में कहा था कि वह प्रेस की स्वतंत्रता को सर्वोच्च महत्व देती है। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के संदर्भ में पुलिस ने पत्रकारों और रील बनाने वालों के बीच अंतर किया था। हालांकि, याचिकाकर्ता संस्था ने इस दलील पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके जरिए पत्रकारों को रोकने और हिरासत में लेने को सही ठहराने की कोशिश की गई है।

संस्था ने स्पष्ट किया कि उसका सवाल कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पुलिस की शक्तियों पर नहीं, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(क), 19(1)(घ) और 21 की अनदेखी कर इन शक्तियों के इस्तेमाल पर है। उसने सुप्रीम कोर्ट के 11 अक्टूबर के उस निर्देश का भी हवाला दिया, जिसमें वकीलों, पत्रकारों और अन्य पेशेवरों को उनके काम में बाधा नहीं डालने को कहा गया था।

इससे प्रेस की स्वतंत्रता खतरे में पड़ती है। याचिका में पत्रकारों को मनमाने ढंग से रोकने, हिरासत में लेने, उन पर हमले और यौन उत्पीड़न से बचाने के लिए उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल