रविवार, 22 नवंबर 2026 11:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,312 व्यूज

इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:25 PM IST
इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से प्रभावित होकर ऑनलाइन खरीदी गई फेयरनेस क्रीम के इस्तेमाल से एक किशोरी को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई। क्रीम में पारे की अत्यधिक मात्रा पाई गई। फेयरनेस क्रीम से किशोरी को किडनी की गंभीर बीमारी (एआई से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर) डिजिटल डेस्क, मलप्पुरम।

इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से प्रभावित होकर ऑनलाइन खरीदी गई एक फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करने से किशोरी को किडनी की गंभीर बीमारी हो गई। मीडिया में आई खबरों के बाद, केरल राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने खुद ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मलप्पुरम के एस्टर एमआइएमएस मदर हास्पिटल के डाक्टरों , लड़की ने इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर्स के प्रमोशनल वीडियो देखकर यह क्रीम मंगवाई थी।

वीडियो में दावा किया गया था कि यह क्रीम मुंहासे, काले धब्बे और पिगमेंटेशन को दूर कर सकती है। किशोरी ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर दिए वाट्सएप नंबर के जरिए प्रोडक्ट का आर्डर दिया। शुरुआत में उसे क्रीम असरदार लगी, इसलिए उसने एक साल के दौरान इसकी कई और बोतलें मंगवा लीं।

बाद में उसे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं, जिसमें अचानक ब्लड प्रेशर गिरना और बेहोश हो जाना शामिल था। इसके अलावा, उसके पैरों में सूजन आ गई, जिससे उसका चलना-फिरना और सीढ़ियां चढ़ना मुश्किल हो गया। इसके बाद वह अस्पताल पहुंची।

इलाज कर रहीं नेफ्रोलाजिस्ट गौरी एस. ने बताया कि उसके खून और शरीर में पारे की खतरनाक रूप से अधिक मात्रा पाई गई है। उसे मेंब्रेनस नेफ्रोपैथी हो गई है।

यह किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी है, जिसका इलाज न कराने पर आगे चलकर और जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। डाक्टर ने बताया कि क्रीम की जांच में पारा का स्तर 12,500 पार्ट्स प्रति मिलियन पाया गया, जबकि इसकी सामान्य स्वीकार्य सीमा एक पीपीएम से भी कम है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल