रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,696 व्यूज

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 09:47 AM IST
भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 720 रन बनाकर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजी की गहराई और निरंतरता देखने को मिली।

टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को परेशान किया। भारतीय टीम की इस शानदार बल्लेबाजी के दौरान एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले केवल एक बार देखने को मिला था। भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में कम से कम 80 रन बनाए।

इस उपलब्धि के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के एक दुर्लभ रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारत के टॉप 5 बल्लेबाजों ने बनाए 80 या उससे ज्यादा रन वेलिंगटन टेस्ट में भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी की।

इन सभी बल्लेबाजों ने 80 या उससे अधिक रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने 85 रन की पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने 136 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन बनाए और कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर शतक से चूक गए।

ऋषभ पंत ने भी 128 रन की शानदार पारी खेली। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों का एक ही पारी में 80 या उससे अधिक रन बनाना बेहद दुर्लभ है। भारत से पहले पाकिस्तान ने साल 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अबू धाबी में खेले गए टेस्ट मैच में यह कारनामा किया था।

उस मुकाबले में पाकिस्तान ने 566/3 रन बनाए थे और उसके टॉप 5 बल्लेबाजों ने 80 से अधिक रन बनाए थे। भारत ने वेलिंगटन में इस उपलब्धि को दोहराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इस तरह पाकिस्तान और भारत ही ऐसी टीमें हैं, जिनके टॉप-5 बल्लेबाजों ने एक टेस्ट पारी में 80 या उससे अधिक रन बनाए हैं।

भारतीय टीम की बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम ने पहली पारी में 720/9 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए थे। भारत को पहली पारी में 352 रन की विशाल बढ़त मिली।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल