रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,463 व्यूज

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 10:15 AM IST
ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। टीम इंडिया ने पहली पारी में 720 रन बनाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दबदबा कायम किया। इस दौरान केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए, जबकि यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल और शुभमन गिल ने भी बड़ी पारियां खेलीं।

इस मुकाबले में ऋषभ पंत की पारी सबसे खास रही। उन्होंने 153 गेंदों पर 128 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। पंत ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए और भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक खास जगह बना ली।

न्यूजीलैंड में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत न्यूजीलैंड की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भारतीय विकेटकीपरों का न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर सैयद किरमानी के नाम था।

उन्होंने 1981 में ऑकलैंड में नाबाद 78 रन बनाए थे। पंत ने 128 रन की पारी खेलकर 45 साल पुराने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस पारी ने भारत को पहली पारी में विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

SENA देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर पंत ने इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया यानी चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इतना ही नहीं, पंत चारों SENA देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर भी बन गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ पंत उन चुनिंदा एशियाई बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इन चार देशों में टेस्ट शतक लगाया है। इस सूची में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गज शामिल हैं। टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत ने अपनी पारी के दौरान छह छक्के लगाए।

इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में उनके कुल छक्कों की संख्या 108 हो गई है। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 107 टेस्ट छक्के हैं। अब पंत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

इस सूची में इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 138 छक्कों के साथ पहले स्थान पर हैं। ऋषभ पंत का यह टेस्ट क्रिकेट में नौवां शतक था। विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की सूची में वह तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट 17 शतकों के साथ पहले और जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर 12 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पंत ने इंग्लैंड के लेस एम्स को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम आठ शतक थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल