लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फुटबॉल टीम को केरलम लाने के प्रयासों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एसआईटी ने पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पूर्व खेल मंत्री अब्दुरहिमान अनियमितता मामले में आरोपी।
मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरल लाने की जांच। डिजिटल डेस्क, कोच्चि। लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना फुटबाल टीम को केरलम लाने के प्रयासों में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही एसआइटी ने शनिवार को पूर्व खेल मंत्री वी.
अब्दुरहिमान और दो अन्य लोगों को इस मामले में आरोपी बनाया है। शुक्रवार को यूडीएफ सरकार ने विशेष जांच दल को अनुमति दे दी कि वह अब्दुरहिमान, मंत्री के पूर्व निजी सचिव सी. सत्यपालन और केरलम राज्य खेल परिषद के पूर्व अध्यक्ष यू.
शराफअली को इस मामले में आरोपित के तौर पर शामिल करे। सरकार द्वारा गठित एसआइटी ने इससे पहले प्रायोजक कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस साल होने वाले फीफा विश्व कप से पहले अर्जेंटीना की टीम को राज्य में लाने की कोशिश की जांच के दौरान, इन तीनों के खिलाफ सुबूत मिलने के बाद इन्हें आरोपित बनाया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, एसआइटी जल्द ही इस संबंध में मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। हालांकि जांच के हिस्से के रूप में अब्दुरहिमान से पहले भी पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आगे की पूछताछ के लिए उन्हें फिर से नोटिस भेजा जाएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं