रविवार, 22 नवंबर 2026 11:15 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,360 व्यूज

राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:40 AM IST
राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं

सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स और युवाओं के बीच पहचान भी स्थानीय चुनाव में जीत की गारंटी नहीं बन सकी। प्रतापगढ़ जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस प्रत्याशी और राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती भील को हार का सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर 5.

21 लाख फॉलोअर्स वाली कांग्रेस की भगवती भील हारीं प्रतापगढ़ जिला परिषद के वार्ड-11 में बीएपी की गीता ने 322 वोटों से दी शिकस्त सोशल मीडिया लोकप्रियता और जमीनी पकड़ की तुलना चर्चा में । सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स और युवाओं के बीच पहचान भी स्थानीय चुनाव में जीत की गारंटी नहीं बन सकी।

प्रतापगढ़ जिला परिषद के वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस प्रत्याशी और राजस्थान युवा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती भील को हार का सामना करना पड़ा। इंस्टाग्राम पर उनके 5. 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, लेकिन चुनावी मैदान में बीएपी की प्रत्याशी गीता ने उन्हें 322 मतों से शिकस्त दे दी।

इस नतीजे ने एक बार फिर सोशल मीडिया की लोकप्रियता और स्थानीय स्तर पर मतदाताओं के बीच राजनीतिक पकड़ के अंतर को चर्चा में ला दिया है। वार्ड-11 में मुकाबला त्रिकोणीय रहा। बीएपी प्रत्याशी गीता को 8757 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की भगवती भील 8435 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं।

भाजपा प्रत्याशी गीता निनामा को 5927 वोट मिले। तीनों प्रत्याशियों को कुल 23119 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी के मैदान में होने से मुकाबला दिलचस्प बना रहा, लेकिन अंततः बीएपी की गीता ने जीत दर्ज की।

भगवती भील सोशल मीडिया पर सक्रिय आदिवासी युवा चेहरों में गिनी जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 5. 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे अब तक 2886 पोस्ट साझा कर चुकी हैं।

चुनाव प्रचार के दौरान भी उनकी डिजिटल लोकप्रियता को कांग्रेस की ताकत के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि, परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होना और किसी खास निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का समर्थन हासिल करना दो अलग-अलग बातें हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाबाश ध्रुव जुरेल, ये है साल का बेस्ट कैच, बिजली सी फुर्ती से गेंद को दबोचने का वीडियो वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड में शतक जड़कर तोड़े कई रिकॉर्ड, धोनी को भी छोड़ा पीछे, किया ऐतिहासिक कारनामा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत ने न्यूजीलैंड में रचा इतिहास, बनाया 94 सालों में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड, 5 बल्लेबाजों ने उड़ाया गर्दा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं', पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्लाइवुड फैक्ट्री में 4 साल के बच्चे की मशीन में कुचलकर मौत, फैक्ट्री बंद करने का आदेश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम रील देखकर मंगवाई क्रीम से बिगड़ी किशोरी की किडनी, मिला 12,500 PPM पारा; आयोग ने दर्ज किया केस

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मेसी की अर्जेंटीना टीम को केरलम लाने के मामले में बड़ा एक्शन, पूर्व खेल मंत्री वी. अब्दुरहिमान समेत तीन बने आरोपी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल