भारत और श्रीलंका के बीच दिसंबर 2026 में होने वाली वनडे सीरीज से जुड़ा बड़ा बदलाव सामने आया है। सीरीज का पहला मुकाबला पहले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था लेकिन अब इस मैच की मेजबानी विशाखापत्तनम करेगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को वेन्यू में बदलाव की पुष्टि कर दी।
दिल्ली में होने वाला यह मुकाबला 13 दिसंबर को खेला जाएगा। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट संघ ने बोर्ड को मैच का वेन्यू बदलने का निवेदन किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। दिल्ली से क्यों छिनी पहले वनडे की मेजबानी?
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने बीसीसीआई से मैच का आयोजन स्थल बदलने का अनुरोध किया था। इसके पीछे दो प्रमुख वजह बताई गईं। पहली अरुण जेटली स्टेडियम में नवीनीकरण का काम जारी है।
दूसरी दिसंबर के दौरान दिल्ली में मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण मुकाबले में बाधा आने की आशंका थी। डीडीसीए को चिंता थी कि स्टेडियम में चल रहे काम और मौसम की स्थिति के चलते अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन प्रभावित हो सकता है। इसी को देखते हुए उसने बीसीसीआई से मुकाबला दिल्ली से बाहर कराने की मांग की।
बोर्ड ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए विशाखापत्तनम को नया आयोजन स्थल घोषित कर दिया। भारत-श्रीलंका सीरीज का संशोधित कार्यक्रम श्रीलंका की टीम दिसंबर 2026 में भारत दौरे पर तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में होगी।
इसके बाद दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मुकाबला 22 दिसंबर को होगा। पहले वनडे का आयोजन स्थल बदलने के बावजूद बाकी पांच मुकाबलों के कार्यक्रम और आयोजन स्थलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी सीरीज के बाकी मैच पहले से तय कार्यक्रम ही खेले जाएंगे।
फ़िलहाल तो टीम इंडिया लंबे दौरे के लिए न्यूजीलैंड में है, वहां से आने के बाद श्रीलंका के खिलाफ सीरीज होगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं