बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:13 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,408 व्यूज

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप ने की सगाई, कौन हैं मंगेतर समरीन कौर? कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 05:28 PM IST
भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप ने की सगाई, कौन हैं मंगेतर समरीन कौर? कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की निजी जिंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री समरीन कौर को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। समरीन ने 11 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर प्रपोजल की तस्वीरें साझा करते हुए सगाई की जानकारी दी।

तस्वीरों में अर्शदीप घुटनों पर बैठकर उन्हें अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी समय से थी लेकिन जुलाई 2026 में अर्शदीप ने समरीन के साथ तस्वीर शेयर कर इसे सार्वजनिक कर दिया था। अब सगाई के बाद समरीन एक बार फिर चर्चा में हैं।

समरीन कौर अभिनेत्री और मॉडल हैं। उनका जन्म जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और रैंप वॉक के साथ विज्ञापनों में भी काम किया।

साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व किया था और राज्य की फाइनलिस्ट बनी थीं। समरीन ने फिल्मी दुनिया में भी अपनी पहचान बनाई है। वह कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' में नजर आई थीं।

यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 विश्व कप जीत पर आधारित थी। इसमें उन्होंने बलविंदर सिंह संधू की मंगेतर सिमरन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा समरीन वेब सीरीज 'नेल पॉलिश' में चारु रैना के किरदार में नजर आई थीं। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 2' में भी काम किया है। कई मशहूर गायकों के म्यूजिक वीडियो में आईं नजर समरीन ने फिल्मों के अलावा म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।

वह बादशाह, गुरु रंधावा और मनिंदर बुट्टर जैसे कलाकारों के गानों में दिखाई दे चुकी हैं। मॉडलिंग और अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी मौजूदगी है। अर्शदीप ने जुलाई 2026 में समरीन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें 'My Person' कहा था।

इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा कीं। अब सगाई के साथ दोनों ने अपने रिश्ते को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बाबर प्रेमियों को सजा मिलेगी', राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर BJP ने कीर्ति आजाद पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रेलव का सफाई अभियान: 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन, बनाया स्पेशल प्लान

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई इंडियंस से निकलते ही आया हार्दिक पांड्या का रिएक्शन, पंजाब किंग्स की कप्तानी को लेकर की स्थिति साफ़

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ICC रैंकिंग में भारतीयों का बड़ा धमाका, गूरनूर बराड़ ने लगाई 60 स्थान की छलांग, अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक के जाने के बाद किसे मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? रोहित समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक-अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील में किसको हुआ नुकसान? कितनी रहेगी दोनों प्लेयर्स की सैलरी?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल