बुधवार, 11 नवंबर 2026 06:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,909 व्यूज

रेलव का सफाई अभियान: 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन, बनाया स्पेशल प्लान

DARSH NEWS डेस्क • 11 Nov 2026, 04:20 PM IST
रेलव का सफाई अभियान: 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन, बनाया स्पेशल प्लान

रेलवे बोर्ड ने 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 लंबी दूरी की ट्रेनों में साफ-सफाई बेहतर करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। 40 घंटे से ज्यादा चलने वाली 11 ट्रेनें होंगी क्लीन। 40 घंटे से अधिक चलने वाली 11 ट्रेनें शामिल।

स्टाफ को कोच की तस्वीरें लेने के निर्देश। विशेष रखरखाव टीमें और 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' पर ध्यान। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

लंबी दूरी की ट्रेन यात्राएं कभी-कभी काफी परेशानी भरी हो सकती हैं, खासकर ट्रनों में साफ-सफाई की कमी कारण। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में एक योजना तैयार की है, जिसके तरह 40 घंटे से अधिक का समय तय करने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में निगरानी बढ़ाई जाएगी और साफ-सफाई के इंतजामों को और बेहतर किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत 11 ट्रेनों को चुना गया है। इन ट्रेनों के स्टाफ को शुरुआती स्टेशन, गंतव्य स्टेशन और रास्ते में तय किए गए कुछ खास निरीक्षण बिंदुओं पर कोच और शौचालय की तस्वीरें लेनी होंगी, जिन पर समय भी दर्ज होगा। अधिकारियों , इन ट्रेनों के लिए जिम्मेदार डिपो साफ-सफाई और रखरखाव पर कड़ी नजर रखेंगे।

वहीं, जोनल रेलवे के अधिकारी हर हफ्ते यात्रियों की शिकायतों और उन्हें सुलझाने के लिए की गई कार्रवाई की समीक्षा करेंगे। ट्रेन के अंदर हाउसकीपिंग सेवाएं देने वाली एजेंसियों के काम का मूल्याकंन भी किया जाएगा। इसके लिए रेल मदद पर दर्ज की गई शिकायतों को आधार बनाया जाएगा।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में 'द इकोनॉमिक टाइम्स' को बताया कि इन ट्रेनों में मौजूद हाउसकीपिंग स्टाफ को छोटे-मोटे मरम्मत के काम करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, रास्ते में प्लंबर, इलेक्ट्रिकल स्टाफ और अन्य जरूरी मेंटेनेंस कर्मियों की विशेष टीमें तैनात की जा सकती हैं, ताकि किसी भी समस्या को तुरंत हल किया जा सके।

अधिकारी ने आगे बताया कि 'क्लीन ट्रेन स्टेशन' पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि सभी डिवीजनों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि उनके पास पर्याप्त कर्मचारी, उपकरण और जरूरी सामान (जैसे सफाई का सामान) मौजूद हों। झेलम एक्सप्रेस, पुणे-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा-यशवंतपुर एक्सप्रेस, विवेक एक्सप्रेस, दानापुर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सहरसा एक्सप्रेस, राजगीर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और RKMP-अगरतला एक्सप्रेस।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव में वोटिंग से पहले ही बीजेपी का जलवा, 77 सीटें निर्विरोध जीतीं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बाबर प्रेमियों को सजा मिलेगी', राम मंदिर पर टिप्पणी को लेकर BJP ने कीर्ति आजाद पर साधा निशाना

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई इंडियंस से निकलते ही आया हार्दिक पांड्या का रिएक्शन, पंजाब किंग्स की कप्तानी को लेकर की स्थिति साफ़

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप ने की सगाई, कौन हैं मंगेतर समरीन कौर? कैसे शुरू हुई लव स्टोरी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ICC रैंकिंग में भारतीयों का बड़ा धमाका, गूरनूर बराड़ ने लगाई 60 स्थान की छलांग, अक्षर-अर्शदीप को भी फायदा

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक के जाने के बाद किसे मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? रोहित समेत ये 4 खिलाड़ी रेस में

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक-अर्शदीप सिंह की ट्रेड डील में किसको हुआ नुकसान? कितनी रहेगी दोनों प्लेयर्स की सैलरी?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल