FSSAI ने बिसलेरी पानी के सैंपल में ब्रोमेट और PAH पाए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है, जिससे बोतलबंद पानी की सुरक्षा पर सवाल उठ गए हैं। बिसलेरी की बोतल में ब्रोमेच को PAH की मात्रा मिली ज्यादा। (फोटो-रॉयटर्स) FSSAI ने बिसलेरी पानी में ब्रोमेट और PAH पाए।
ब्रोमेट और PAH स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन हैं। उपभोक्ता बोतलबंद पानी की सुरक्षा कैसे जांचें। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
हम जिस बोतलबंद पानी (मिनरल वॉटर) को सबसे ज्यादा शुद्ध और सुरक्षित मानकर खरीदते हैं अब उसकी ही गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। देश में खाने पीने की चीजों की सुरक्षा तय करने वाली संस्था FSSAI ने बिसलेरी के खिलाफ कानूनी केस चलाने की मंजूरी दे दी है। 22 नवंबर को नियामक ने बताया कि बिसलेरी पानी के एक सैंपल में ब्रोमेट और PAH पाया गया है।
हालांकि बिसलेरी ने पानी के सुरक्षित होने का दावा किया है। लेकिन अब सवाल ये उठता है कि आखिर बोतलबंद पानी में ब्रोमेट और PAH कैसे पहुंचा, ये शरीर में क्या असर डालते हैं और आम लोग कैसे पहचानें कि पानी सुरक्षित है या नहीं चलिए जानते हैं। इस पूरे मामले की शुरुआत होती है 30 सितंबर 2025 से, जब FSSAI की टीम ने बिसलेरी के गोवा प्लांट से पानी के 6 सैंपल लिए।
FSSAI की शुरुआती जांच में 5 सैंपल पास हो गए, लेकिन छठा सैंपल पास नहीं हो पाया क्योंकि इसमें ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली। कंरनी ने 22 नवंबर 2025 को इस नतीजे के खिलाफ अपील की। जिसके बाद सैंपल दोबारा जांच के लिए रेफल लैब भेजा गया।
इस बार पानी में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन यानी PAH भी पाया गया, जो पैकेज्ड पानी में नहीं होना चाहिए। इसी जांच की रिपोर्ट के आधार पर 22 नवंबर 2026 को FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी दी, यानी अब कंपनी पर कानूनी केस चल सकेगा। लेकिन 23 नवंबर को बिसलेरी ने इस मामले पर अपनी सफाई दी और कहा कि उसके प्रोडक्ट्स के 90 से ज्यादा क्वालिटी टेस्ट होते हैं।
उनका पानी पूरी तरह सुरक्षित हैं। कंपनी के मुताबिक, उसने उसी सैंपल की जांच FSSAI से मंजूर एक और लैब में कराई। वहां ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अंदर निकली।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं