गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,526 व्यूज

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:51 PM IST
संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने PMLA के तहत संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य की अनिवार्यता पर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि कानूनी निष्पक्षता और सबूतों के मूल्यांकन के लिए न्यायिक सदस्य की मौजूदगी बेहद जरूरी है। PMLA संपत्ति जब्ती में न्यायिक सदस्य अनिवार्य होगा।

कानूनी निष्पक्षता, सबूत मूल्यांकन हेतु न्यायिक सदस्य जरूरी। एकल-सदस्यीय पीठ भी न्यायिक सदस्य से मान्य होगी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी द्वारा की जाने वाली संपत्ति जब्ती की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। गुरुवार को कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से जब्त की गई संपत्तियों की पुष्टि करने वाले निर्णायक प्राधिकरण की पीठ में एक न्यायिक सदस्य का होना अनिवार्य है।

प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि पीएमएलए की धारा 8(2) और 8(3) के तहत होने वाले निर्णयों में कानूनी प्रविधानों की व्याख्या और सबूतों का मूल्यांकन शामिल होता है। ऐसे में कानूनी निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक सदस्य की मौजूदगी बेहद जरूरी है।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी एकल-सदस्यीय पीठ का एकमात्र सदस्य न्यायिक क्षेत्र से है, तो वह भी ऐसे मामलों की सुनवाई कर सकती है। हालांकि, धारा 8(1) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी करने के स्तर पर न्यायिक सदस्य की अनिवार्यता नहीं होगी। संपत्ति जब्ती के गंभीर परिणामों पर चिंता जताते हुए कोर्ट ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा जब्ती की पुष्टि किए जाने के बाद सरकार संपत्ति पर कब्जा कर लेती है।

फैसले में कहा गया कि "अपराध साबित होने से पहले ही, मुकदमा पूरा होने तक व्यक्ति को लंबे समय तक अपनी ही संपत्ति के उपयोग से वंचित रहना पड़ता है। " पीठ ने माना कि प्रशासनिक और वित्तीय सदस्यों के पास अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता हो सकती है, लेकिन सबूतों के आकलन के लिए न्यायिक समझ और प्रशिक्षण आवश्यक है।

इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने पीएमएलए की धारा 6(5)(बी) और 6(7) की वैधता को बरकरार रखते हुए स्पष्ट किया कि सुनवाई के लिए न्यूनतम दो सदस्यों की पीठ अनिवार्य नहीं है। कोर्ट ने प्राधिकरण के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में उचित प्रशासनिक परिपत्र जारी करें।

हालांकि, कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया कि प्राधिकरण का अध्यक्ष भी अनिवार्य रूप से न्यायिक सदस्य ही होना चाहिए। गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने ईडी की व्यापक शक्तियों के खिलाफ स्वतंत्र न्यायिक समीक्षा की मांग की थी, जबकि ईडी की ओर से अडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने एकल-सदस्यीय पीठ के प्रविधान का बचाव किया था।

इससे पहले जनवरी 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने न्यायिक सदस्य की अनिवार्यता से इनकार किया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने जुलाई 2018 में रोक लगा दी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रुणाल पंड्या की ओर चला जूता, ऑटोग्राफ देते समय हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी, चौके-छक्कों की बारिश कर निकाला श्रीलंका का धुआं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार', संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, सेमीफाइनल में 7 बाउंड्री जड़ हुए आउट, वनडे को बनाया टी20 गेम

खेल समाचार • Mumbai

कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? टीम ने दिया बड़ा संकेत, फैंस ने भी लगाई अटकलें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल