गुरुवार, 26 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,858 व्यूज

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 07:15 PM IST
'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

वैभव सूर्यवंशी ने अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत ही की है लेकिन उनके खेल को देखकर दिग्गज क्रिकेटर भविष्य के बड़े रिकॉर्ड की चर्चा करने लगे हैं। 15 साल के इस बल्लेबाज ने हाल ही में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में ऐसी पारी खेली, जिसने दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।

अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने वैभव को लेकर ऐसी भविष्यवाणी की है, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नया अध्याय लिख सकती है। पीटरसन का मानना है कि वैभव आने वाले पांच साल में टेस्ट मैच की एक पारी में 500 रन बना सकते हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह बात लिखी।

अगर वैभव ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का मौजूदा रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे। टेस्ट क्रिकेट में अब तक 500 का आंकड़ा किसी खिलाड़ी ने हासिल नहीं किया है, पीटरसन ने यहां तक कहा कि अगले पांच साल में ही वैभव यह कारनामा करेंगे। इसका मतलब यह है कि वैभव सूर्यवंशी की उम्र उस समय 20 साल होगी।

ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड होगा पीछे टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम है। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे। दो दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी कोई बल्लेबाज इस आंकड़े को पार नहीं कर पाया है।

अब पीटरसन ने वैभव को इस रिकॉर्ड से भी आगे जाते हुए देखने की उम्मीद जताई है। Here’s a shout — Vaibhav will score a 500 in a Test Match within the next 5yrs! UAE के खिलाफ 53 गेंदों में ठोके थे 204 रन पीटरसन की इस भविष्यवाणी की वजह वैभव की हालिया बल्लेबाजी भी है।

उन्होंने राइजिंग स्टार्स एशिया कप में UAE के खिलाफ सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 28 छक्के और सात चौके निकले। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।

लिस्ट-ए क्रिकेट में इतनी तेज दोहरा शतकीय पारी पहले नहीं खेली गई थी। इस पारी ने दुनिया को हैरान कर दिया था, इसी वजह से अब वैभव को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कही जा रही हैं, केविन पीटरसन ने सबसे अलग भविष्यवाणी की है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रुणाल पंड्या की ओर चला जूता, ऑटोग्राफ देते समय हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी, चौके-छक्कों की बारिश कर निकाला श्रीलंका का धुआं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार', संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने फिर दिखाया रौद्र रूप, सेमीफाइनल में 7 बाउंड्री जड़ हुए आउट, वनडे को बनाया टी20 गेम

खेल समाचार • Mumbai

कौन होगा मुंबई इंडियंस का नया कप्तान? टीम ने दिया बड़ा संकेत, फैंस ने भी लगाई अटकलें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल