ऑडिट मामलों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख में अब सिर्फ नौ दिन बचे हैं—शनिवार, 21 नवंबर 2026। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) ने पहले इस डेडलाइन को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर किया था, जबकि ऑडिट रिपोर्ट सबमिट करने की तारीख 21 अक्टूबर तय की गई थी।
खासतौर पर कॉरपोरेट्स और LLPs के लिए सलाह है कि वे इस मिली ढील को आखिरी मौका समझें, ढिलाई की गुंजाइश न रखें। रिटर्न दाखिल करने से पहले आज ही ये तीन काम जरूर निपटा लें। पहला, यह सुनिश्चित करें कि आपकी टैक्स ऑडिट रिपोर्ट एक वैलिड UDIN के साथ सबमिट हो।
अगर ऑडिट के बाद सेक्शन 43B के तहत हुए पेमेंट से डिसअलाउंस बदलता है, तो रूल 6G के तहत इसे रिवाइज करें। दूसरा, पैन-आधार लिंक स्टेटस चेक करें और अपने रिफंड बैंक अकाउंट को प्री-वैलिडेट व नॉमिनेट कर लें। तीसरा, कंपनियों और ज्यादातर ऑडिट मामलों के लिए रजिस्टर्ड और वैलिड डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) तैयार रखें।
ITR डेडलाइन 21 नवंबर: ई-वेरिफिकेशन, लेट फीस और ब्याज से जुड़े नियमITR दाखिल करने के 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन करना जरूरी है, वरना रिटर्न फाइल करने की तारीख वही मानी जाएगी जिस दिन वेरिफिकेशन होगा। ऐसे में लेट फाइलिंग की स्थिति बन सकती है। अगर आप डेडलाइन चूकते हैं, तो सेक्शन 234F के तहत लेट फीस देनी होगी और सेक्शन 234A के तहत हर महीने 1% की दर से ब्याज लगेगा।
ध्यान रहे कि असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए बिलेटेड (लेट) रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 है। सैलरी पाने वाले बिजनेस ओनर्स या पार्टनर्स के लिए नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। उदाहरण के लिए, स्टैंडर्ड डिडक्शन के बाद अगर टैक्सेबल सैलरी ₹11.
9 लाख है, तो सेक्शन 87A के तहत ₹60,000 तक की छूट मिलेगी और टैक्स पूरी तरह शून्य हो जाएगा। वहीं, अगर आपके पास क्लेम करने के लिए ज्यादा डिडक्शन हैं, तो रिटर्न दाखिल करने से पहले पुरानी टैक्स व्यवस्था की गणना जरूर कर लें। रिटर्न दाखिल करने से पहले अपने बुक्स ऑफ अकाउंट्स का मिलान AIS (एनुअल इंफॉर्मेशन स्टेटमेंट), TIS (टैक्सपेयर इंफॉर्मेशन समरी) और फॉर्म 26AS से जरूर कर लें।
TDS क्रेडिट के लिए फॉर्म 26AS पर ही भरोसा करें। अगर AIS में कोई गलत जानकारी, डुप्लीकेट एंट्री या ब्याज ज्यादा दिखाया गया है, तो उस पर तुरंत फीडबैक दर्ज कराएं और सही आंकड़ों के साथ रिटर्न भरें। इसके अलावा, ई-कैंपेन के अलर्ट्स पर नजर रखें और कंप्लायंस पोर्टल के जरिए जरूरी सबूतों के साथ जवाब दें।
ट्रांसफर प्राइसिंग (TP) मामलों के लिए तय शेड्यूल ही लागू रहेगा। इसमें फॉर्म 3CEB और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर थी, जबकि ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 है। सभी अप्रूवल समय रहते पूरे कर लें, क्योंकि हालिया छूट में इन तारीखों में कोई ढील नहीं दी गई है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं