गुरुवार, 12 नवंबर 2026 01:31 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
बिजनेस अखिल भारतीय 14,066 व्यूज

Nvidia Stock Crash: शेयर 9% तक टूटे, Jensen Huang की कुर्सी पर संकट?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 11:44 AM IST
Nvidia Stock Crash: शेयर 9% तक टूटे, Jensen Huang की कुर्सी पर संकट?

Nvidia Stock Crash: दुनिया की सबसे बड़ी AI Chip कंपनियों में शामिल Nvidia के शेयरों में अचानक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर After-hours Trading में 9% तक टूट गए। इस गिरावट की बड़ी वजह CEO Jensen Huang के भविष्य को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स हैं।

Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक, Nvidia का Board Jensen Huang को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। वहीं Reuters की रिपोर्ट में कहा गया कि Board उनकी Leadership को लेकर फैसला करने के लिए बैठक कर रहा है। इस खबर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।

हालांकि, अभी तक Jensen Huang को CEO पद से हटाने का कोई अंतिम फैसला सार्वजनिक रूप से घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में बाजार की चिंता सिर्फ मौजूदा विवाद तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भी है कि अगर Jensen Huang कंपनी की Leadership से हटते हैं, तो Nvidia के भविष्य और पूरी AI Industry पर इसका क्या असर होगा?

दरअसल, Wall Street Journal की रिपोर्ट में दावा किया गया कि Nvidia का Board Jensen Huang को CEO पद से हटाने की तैयारी कर रहा है। Reuters ने भी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि Board बुधवार को बैठक कर Huang के भविष्य पर फैसला कर सकता है। ये रिपोर्ट्स Jensen Huang से जुड़े दो कथित Extramarital Affairs की खबरों के बीच आई हैं।

इनमें एक मामला एक ऐसी महिला से जुड़ा है, जिस पर कथित तौर पर चीनी कंपनियों तक Nvidia Chips की सप्लाई में मदद करने का आरोप है और जिसकी जांच अमेरिकी खुफिया एजेंसियां कर रही हैं। दूसरा मामला Nvidia की एक Executive से जुड़े कथित संबंधों का है। Reuters के मुताबिक, वह इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका था।

Nvidia की ओर से भी Board Meeting को लेकर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई थी। यानी फिलहाल यह मामला कंपनी के Corporate Governance, Leadership और Jensen Huang के भविष्य से जुड़ी रिपोर्ट्स के कारण चर्चा में है। Jensen Huang Nvidia के Co-founder और CEO हैं।

तीन दशक से ज्यादा समय में उन्होंने कंपनी को Graphics Processing Units (GPUs) बनाने वाली कंपनी से AI Infrastructure की दुनिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में शामिल किया है। आज दुनिया की बड़ी Technology कंपनियां अपने Data Centres, Cloud Computing और Artificial Intelligence से जुड़े कामों के लिए Nvidia के GPUs पर निर्भर हैं।

AI Models की Training से लेकर उन्हें चलाने तक Nvidia के Chips की अहम भूमिका है। ऐसे में Huang सिर्फ कंपनी के CEO नहीं हैं, बल्कि Nvidia की Business Strategy, Technology Roadmap और Investors के भरोसे का भी बड़ा चेहरा हैं। यही वजह है कि उनकी Leadership को लेकर किसी भी तरह की अनिश्चितता निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है।

इसे बाजार की भाषा में Key-Man Risk कहा जाता है। यानी जब किसी कंपनी की सफलता और भविष्य काफी हद तक किसी एक खास व्यक्ति की भूमिका पर निर्भर हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR डेडलाइन: ऑडिट मामलों के लिए 21 नवंबर आखिरी मौका, फाइलिंग से पहले निपटा लें ये 3 काम

बिजनेस • अखिल भारतीय

Moody’s ने बढ़ाया GDP Growth का अनुमान, Iran War और महंगे तेल के बीच भी India की Economy मजबूत!

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए अलर्ट: वॉट्सऐप पर 'लाइफ सर्टिफिकेट' के नाम पर हो रही ठगी, ऐसे बचाएं अपनी जमा-पूंजी

बिजनेस • अखिल भारतीय

सरकार का बड़ा तोहफा: स्टैंड-अप इंडिया और मुद्रा लोन की डेडलाइन 2031 तक बढ़ी, किसानों को भी राहत

बिजनेस • अखिल भारतीय

India फिर बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा बाजार, $5.4 ट्रिलियन पहुंची Market Value

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिल्ली में जहरीली हवा का कहर: GRAP 3 लागू, जानें क्या खुला और क्या बंद

बिजनेस • अखिल भारतीय

12 नवंबर गोल्ड अपडेट: सोने के दाम में आई बड़ी गिरावट, खरीदारी से पहले देखें आज के लेटेस्ट रेट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल