मिजोरम की राजधानी आइजोल के चिड़ियाघर में बाड़े से निकले चार भालुओं ने एक कर्मचारी सी. लालरामसांगा की जान ले ली। आइजोल चिड़ियाघर में बाड़े से निकले चार भालुओं का हमला।
(सांकेतिक तस्वीर) आइजोल चिड़ियाघर में बाड़े से निकले चार भालुओं का हमला। हमले में कर्मचारी सी. लालरामसांगा की दुखद मौत हो गई।
मुख्य वन्यजीव वार्डन के आदेश पर चारों भालुओं को गोली मारी। डिजिटल डेस्क, आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल स्थित चिड़ियाघर में चार भालू अपने बाड़े से बाहर निकल आए और एक कर्मचारी की जान ले ली।
इसके बाद उन भालुओं को गोली मार दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सी. लालरामसांगा (उर्फ मारमा) पर उस समय हमला हुआ, जब वह लुंगवेरह स्थित चिड़ियाघर परिसर में काम कर रहा था।
भालू अपने बाड़े की बाड़ के नीचे गड्ढा खोदकर बाहर निकल आए थे। उसके साथियों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके क्योंकि वहां अन्य भालू भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य वन्यजीव वार्डन के आदेश पर चारों भालुओं को गोली मार दी गई और बाद में उनके शवों को दफना दिया गया।
घटना के बाद वन मंत्री लालथानसांगा ने चिड़ियाघर का दौरा किया। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं