गुरुवार, 19 नवंबर 2026 02:55 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
क्राइम अखिल भारतीय 6,435 व्यूज

मणिपुर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे की बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 03:45 PM IST
मणिपुर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे की बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले में म्यांमार के तीन नागरिकों को बड़ी मात्रा में याबा की गोलियों और अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार। (फोटो-जागरण आर्काइव) म्यांमार के तीन नागरिक मणिपुर में गिरफ्तार।

याबा की गोलियां और अफीम भारी मात्रा में जब्त। चुराचांदपुर जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर कार्रवाई। डिजिटल डेस्क, इम्फाल।

मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले में याबा की गोलियों और अफीम समेत मादक पदार्थों की बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि पाउखानपियांग मिलुन (38), लियानसियानमिनथांग मिलुन (27) व पाउखांतुआंग मिलुन (27) को मंगलवार को भारत-म्यांमार सीमा के पास बेहियांग गांव से गिरफ्तार किया गया।

वे सभी म्यांमार के तेडिम टाउनशिप के रहने वाले हैं। मणिपुर की म्यांमार के साथ 398 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है, जिसमें से 55 किलोमीटर पर बाड़ लगाई गई है। पुलिस ने बताया कि उनके पास से करीब 7.

4 किलोग्राम अवैध सिंथेटिक उत्तेजक मादक पदार्थ याबा और 3 किलोग्राम अफीम के अलावा तीन मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। थाई भाषा में याबा का अर्थ ‘पागलपन की दवा’ है। भारत में इस पर प्रतिबंध है, क्योंकि इन गोलियों में मेथामफेटामिन और कैफीन होता है।

मेथामफेटामिन नियंत्रित पदार्थ अधिनियम की अनुसूची-दो में शामिल है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एनडीपीएस अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

'धार्मिक समारोहों और मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

मणिपुर में हिंसा के बीच हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में RSS नेता की हत्या मामले में माकपा के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद, 95 हजार रुपये का जुर्माना

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार

क्राइम • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में खौफनाक वारदात: कबाड़ बीनने वाले के हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

क्राइम • Bhopal

भोपाल में ड्रग तस्करी पर कार्रवाई, महिला इंजीनियर समेत तीन गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

कार चोरी कर 230 किमी दूर ले गया चोर, अंदर सो रही बच्ची ने सूझबूझ से बचाई अपनी जान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल