तेलंगाना में 17 साल की एक युवा क्रिकेटर की मौत ने खेल जगत को झकझोर दिया है। विकाराबाद की रहने वाली नंदिनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना देख रही इस युवा क्रिकेटर की मौत ने कई सवाल खड़े किए हैं।
परिवार का आरोप है कि दो युवक उन्हें लगातार परेशान कर रहे थे। परिजनों ने इस मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस अब नंदिनी के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सके।
कौन थीं क्रिकेटर नंदिनी, कहां से जुड़ा है मामला? नंदिनी तेलंगाना के विकाराबाद जिले के सांगायापल्ली गांव की रहने वाली थीं। 17 साल की नंदिनी पढ़ाई के साथ क्रिकेट में भी करियर बनाने की तैयारी कर रही थीं।
इसके लिए वह विकाराबाद की मधु कॉलोनी में अपनी नानी के घर रह रही थीं और क्रिकेट की ट्रेनिंग ले रही थीं। उन्होंने 2023-24 सीजन में बीसीसीआई की अंडर 15 वनडे ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। वह अंडर 19 स्तर के टूर्नामेंट की तैयारी भी कर रही थीं।
हालांकि, उनके अंडर 19 टीम में चयन को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह चयन के लिए तैयार थी। दो युवकों पर लगाए गए परेशान करने के आरोप नंदिनी के परिवार ने अनिल और कृष्णा नाम के दो युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों के मुताबिक, अनिल उन्हें प्रेम के नाम पर परेशान करता था और उनका पीछा कर रहा था। वहीं, कृष्णा पर भी इस मामले में उसका साथ देने का आरोप लगाया गया है। परिवार को आशंका है कि लगातार हो रही कथित प्रताड़ना ने नंदिनी को मानसिक रूप से परेशान कर दिया था।
इसी को लेकर परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जब्त किया मोबाइल, सोशल मीडिया की भी होगी जांच विकाराबाद के सर्किल इंस्पेक्टर रघु के मुताबिक, नंदिनी के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है। जांच के लिए उनका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सऐप अकाउंट की भी जांच करेगी। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि क्या उन्हें सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा था और उनकी मौत से पहले किन लोगों के साथ बातचीत हुई थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं