शनिवार, 14 नवंबर 2026 01:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,080 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 15 की उम्र में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ किया दुनिया को हैरान

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 12:50 PM IST
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक कारनामा, 15 की उम्र में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ किया दुनिया को हैरान

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ समय से युवा खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इनमें वैभव सूर्यवंशी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जिनके लिए खिलाड़ियों को सालों इंतजार करना पड़ता है।

अब इस युवा बल्लेबाज ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वैभव पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे कम उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह उनके करियर एक एक और बड़ा अचीवमेंट शामिल हुआ है।

वैभव सूर्यवंशी शनिवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 में बिहार की कप्तानी करने उतरे। सौराष्ट्र के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम में मैदान पर उतरते ही उन्होंने इतिहास रच दिया। उस समय उनकी उम्र 15 साल और 232 दिन थी।

इसके साथ ही वैभव ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में अपनी टीम की कप्तानी की थी। वैभव उनसे करीब दो साल कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।

पहले ही मैच में मिली थी बिहार की कप्तानी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए वैभव को कप्तान बनाया था। उनके साथ सूरज कश्यप को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली है। बिहार को पहला मुकाबला 14 नवंबर को सौराष्ट्र और दूसरा मैच 16 नवंबर को रेलवे के खिलाफ खेलना है।

सौराष्ट्र के खिलाफ अपने कप्तानी डेब्यू में वैभव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि, वह अपनी पारी को बड़ा नहीं बना सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए। पहले भी संभाल चुके हैं कप्तानी की जिम्मेदारी वैभव के लिए कप्तानी पूरी तरह नया अनुभव नहीं है।

इससे पहले वह दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के उपकप्तान बनाए गए थे। इशान किशन के मैदान से बाहर जाने पर उन्हें कुछ समय के लिए कप्तानी करने का मौका भी मिला था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

सूर्यकुमार यादव ने की तूफानी वापसी, महज 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर ठोकी टीम इंडिया में आने की दावेदारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टेस्ट टीम में रातोंरात बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव न्यूजीलैंड से लौटेंगे भारत, किसे किया स्कॉड में शामिल

खेल समाचार • Lucknow

दूल्हा बनने को तैयार रिंकू सिंह, परिवार ने दिया न्योता CM योगी आदित्यनाथ को न्योता, कब और कहां है शादी?

खेल समाचार • Indore

टी-20 क्रिकेट में जो शॉट अब खेले जाते हैं, मुश्ताक अली 1936 में लगाते थे

खेल समाचार • Ahmedabad

पीएम की ओर से दीवाली पर आठ हजार रुपये की मदद वाले संदेश हैं फर्जी, गुजरात पुलिस ने सावधान रहने को कहा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्रेमी का अपहरण कर हत्या कराने के लिए किशोरी ने दोस्तों को दी सुपारी; हमले में बाल-बाल बचा युवक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल