शनिवार, 14 नवंबर 2026 12:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार Mumbai 8,968 व्यूज

सूर्यकुमार यादव ने की तूफानी वापसी, महज 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर ठोकी टीम इंडिया में आने की दावेदारी

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 11:58 AM IST
सूर्यकुमार यादव ने की तूफानी वापसी, महज 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर ठोकी टीम इंडिया में आने की दावेदारी

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार वापसी की है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार ने हैदराबाद के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत मुंबई ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम किया।

कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी सेकेंड कैंपस ग्राउंड पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 172 रन बनाए। मुंबई को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को सूर्यकुमार यादव ने तेज शुरुआत दिलाई।

उन्होंने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सूर्यकुमार ने सिर्फ 21 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 60 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले।

सूर्यकुमार ने 285. 71 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। उनकी आक्रामक पारी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा कर लिया।

मुंबई ने 13. 1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर 174 रन बना दिए और मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम में वापसी के लिए मजबूत दावेदारी सूर्यकुमार यादव की यह पारी उनके लिए काफी अहम मानी जा रही है।

वह लंबे समय से भारतीय टी20 टीम से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनका यह प्रदर्शन चयनकर्ताओं का ध्यान खींच सकता है। हालांकि टीम में वापसी करने के लिए उनको लगातार बेहतर खेल दिखाना होगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि सूर्यकुमार अपनी इस शानदार फॉर्म को टूर्नामेंट के आगामी मुकाबलों में भी बरकरार रख पाते हैं या नहीं। आगामी मैचों में अगर वह इसी लय को बरकरार रखते हुए रन बनाते हैं, तो आईपीएल में मुंबई इंडियंस को फायदा मिलने की पूरी संभावना है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारतीय टेस्ट टीम में रातोंरात बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव न्यूजीलैंड से लौटेंगे भारत, किसे किया स्कॉड में शामिल

खेल समाचार • Lucknow

दूल्हा बनने को तैयार रिंकू सिंह, परिवार ने दिया न्योता CM योगी आदित्यनाथ को न्योता, कब और कहां है शादी?

खेल समाचार • Indore

टी-20 क्रिकेट में जो शॉट अब खेले जाते हैं, मुश्ताक अली 1936 में लगाते थे

खेल समाचार • Ahmedabad

पीएम की ओर से दीवाली पर आठ हजार रुपये की मदद वाले संदेश हैं फर्जी, गुजरात पुलिस ने सावधान रहने को कहा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरल: प्रेमी का अपहरण कर हत्या कराने के लिए किशोरी ने दोस्तों को दी सुपारी; हमले में बाल-बाल बचा युवक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तृणमूल पर हमलावर हुए सीएम शुभेंदु, बोले- TMC सरकार में ग्रामीण आवास योजना में हुई गड़बड़ी की CID करेगी जांच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

छठ पूजा पर रामायण रिसर्च काउंसिल शुरू करेगी 'श्रीसीता-सम्मान' अभियान, देशभर की प्रेरणादायी महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल