बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
स्पेशल अखिल भारतीय 9,898 व्यूज

MP News: नीमच को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 272 करोड़ रुपये से होंगे 111 विकास कार्य; बनेगा औद्योगिक हब

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:01 PM IST
MP News: नीमच को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 272 करोड़ रुपये से होंगे 111 विकास कार्य; बनेगा औद्योगिक हब

भोपाल/नीमच, 17 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोपाष्टमी के अवसर पर नीमच जिले को 271.

99 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मनासा के मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 111 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। इससे पहले मनासा में उनका भव्य रोड शो आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न समाजों के लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नीमच-मंदसौर क्षेत्र को इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात मिलने जा रही है। इससे यह इलाका देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि चीता परियोजना के चलते नीमच-मंदसौर क्षेत्र पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में भी उभरेगा। वहीं, ग्रीनको कंपनी के प्रोजेक्ट से 1,920 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जिससे प्रदेश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने अल्प वर्षा को देखते हुए अधिकारियों को राजस्व पुस्तक परिपत्र के भाग 6-4 के तहत किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव तक पक्की सड़क, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीमच जिले के मनासा, जावद, नीमच और मल्हारगढ़ क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों से आवागमन सुगम होगा।

किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और विद्यार्थियों को अच्छा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। लोक निर्माण विभाग (भवन) के तहत 124.

87 करोड़ रुपये की लागत से 13 सड़क निर्माण एवं मजबूतीकरण कार्य किए जाएंगे। नगर पालिका नीमच द्वारा 1. 10 करोड़ रुपये की लागत से चांदीपुरा एप्रोच से श्याम बुद्धिन दरगाह तक सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा लोक निर्माण विभाग (भवन), नीमच के अंतर्गत 21. 82 करोड़ रुपये की लागत से आठ कार्य किए जाएंगे। इनमें शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में फर्नीचर, एसी, वॉल पैनल, ग्रीन हाउस, साउंड सिस्टम और इलेक्ट्रिकल सुविधाएं विकसित करना शामिल है।

जावद सब-जेल में जी+1 ड्यूप्लेक्स ब्लॉक आवास गृह, नीमच में 50 सीटर अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास क्रमांक-3 और सामनवती में नेताजी सुभाषचंद्र बोस 50 सीटर बालिका छात्रावास का निर्माण भी प्रस्तावित है। धार्मिक पर्यटन और स्थानीय सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला नीमच स्थित श्री भादवामाता मंदिर परिसर में शेड, पार्किंग और मंदिर के शिखर का निर्माण किया जाएगा।

इसके साथ ही मंदिर परिसर में 70 दुकानों का निर्माण भी प्रस्तावित है। जल संसाधन विभाग की नौ करोड़ रुपये की लागत वाली दो लघु सिंचाई परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा 4.

95 करोड़ रुपये की लागत से मनासा में सीतामऊ रोड के नाले पर उच्चस्तरीय पुल बनाया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 32. 89 करोड़ रुपये की लागत से छह कार्य किए जाएंगे।

इनमें मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत नई गौशालाओं का निर्माण, सरकारी महाविद्यालयों और स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष एवं प्रयोगशालाओं का निर्माण शामिल है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Javed Akhtar पर भगवान राम को लेकर भड़के मौलाना रशीदी, क्यों कहा- राम पाल नाम रखें, जिस्म-किडनियां तक बेच डाले

स्पेशल • अखिल भारतीय

भारत-बांग्लादेश सीमा पर हलचल! BSF जवान को BGB ने क्यों पकड़ा? 6.5 घंटे बाद रिहाई

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO Comeback: 'बोर्ड चाहे तो दोबारा संभालूंगा कंपनी की कमान', Jensen ने अपनी गलतियों पर क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi: बिना जांच नहीं मिलेगा प्रदूषण सर्टिफिकेट! रेखा सरकार ने 500 केंद्रों के लिए खोला ₹5 करोड़ का खजाना

स्पेशल • अखिल भारतीय

Russia Plane Crash Reason: साइबेरिया में कैसे क्रैश हुआ रूसी मिलिट्री प्लेन? 17 लोगों की मौत की खबर

स्पेशल • Prayagraj

Azam Khan Bail: ED के मनी लॉन्ड्रिंग केस में आजम खान को हाईकोर्ट से राहत, कैसे मिली अंतरिम जमानत?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Haryana Cyber Fraud: नूंह में साइबर ठग कैसे फंसाते शिकार? ऑनलाइन जुए के रैकेट का भंडाफोड़-4 अरेस्ट

स्पेशल • Noida

Rashmi Gautam Death Case: सरकारी क्वार्टर के बाथरूम में मिली महिला SI की लाश, मौत की वजह क्या?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल