सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,111 व्यूज

नौसेना ने बदला नियम: 2 साल का एक्सटेंशन लेने वाले अग्निवीरों को मिली शादी की इजाजत, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:04 PM IST
नौसेना ने बदला नियम: 2 साल का एक्सटेंशन लेने वाले अग्निवीरों को मिली शादी की इजाजत, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

भारतीय नौसेना ने अग्निवीरों के लिए शादी के नियमों में ढील दी है। अब चार साल की सेवा पूरी कर दो साल का सेवा विस्तार चुनने वाले अग्निवीर शादी कर सकेंगे। नौसेना ने अग्निवीरों की शादी का बदला नियम (तस्वीर- AI से बनाई गई है) चार साल बाद दो साल सेवा विस्तार पर शादी की अनुमति।

अनिवार्य शुरुआती ट्रेनिंग पूरी करने के बाद ही मिलेगी छूट। 'सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी' में वेतन वृद्धि और स्थायी नौकरी का अवसर। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

नौसेना की नौकरी को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए भारतीय नौसेना ने नियमों में बड़ी ढील दी है। अब शुरुआती चार साल की सेवा पूरी करने के बाद दो साल का सेवा विस्तार चुनने वाले नौसैनिक अग्निवीरों को शादी करने की अनुमति मिल गई है। नौसेना का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब साल 2022 के अंत में भर्ती हुआ अग्निवीरों का पहला बैच इसी महीने अपना चार साल का शुरुआती कार्यकाल पूरा कर रहा है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में अग्निवीरों के लिए दो साल की अतिरिक्त सेवा अवधि को मंजूरी दी है, जिसे आधिकारिक तौर पर सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी नाम दिया गया है। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, जो अग्निवीर अपनी शुरुआती चार साल की सेवा पूरी कर दो साल का एक्सटेंशन चुनेंगे, उन्हें शादी करने की छूट होगी।

हालांकि, इसके लिए एक शर्त रखी गई है। इसके तहत एक्सटेंशन पर जाने के बाद अग्निवीरों को पहले अपनी अनिवार्य शुरुआती ट्रेनिंग पूरी करनी होगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद अग्निवीर शादी के लिए अपनी तय छुट्टियां ले सकेंगे।

मिली जानकारी नौसेना ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। अब नौसेना के बाद भारतीय थल सेना और वायु सेना भी अपनी शर्तों अग्निवीरों को शादी की अनुमति देने पर फैसला ले सकती हैं। गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होने वाले 17.

5 से 21 वर्ष की आयु के नौसैनिक अग्निवीरों को शुरुआती चार साल की सेवा के दौरान शादी करने की अनुमति नहीं है। इससे पहले 4 नवंबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस.

राजा सुब्रमणि ने अग्निपथ योजना के तहत ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ का ऐलान किया था। इसके तहत अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल कर दी गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'बिना कानून जाने बाहुबली की तरह व्यवहार न करें', सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के एक जज को लगाई फटकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

WTC Final Scenario: भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? समझिए पूरा समीकरण

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बॉल टेंपरिंग मामले में अब एबी डिविलियर्स भी कूदे, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर नया खुलासा कर हिला डाली दुनिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रोजगार के विकल्प बढ़ाकर ही छोटी होगी नौकरी मांगने वालों की कतार, उद्योग जगत को पीएम मोदी की नसीहत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अनुसंधान, कौशल और निर्यात पर देना होगा जोर, समावेशी विकास के लिए सरकार और कंपनियों का तालमेल जरूरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद ICC पर उठाए सवाल, 6 साल पुराने नियम पर क्यों भड़के भारतीय कप्तान?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ के बाद WTC अंक तालिका में बड़ा फेरबदल, फाइनल के लिए भारत का रास्ता मुश्किल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल