गुरुवार, 26 नवंबर 2026 09:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,027 व्यूज

'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 08:13 PM IST
'नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो', केंद्र का OTT प्लेटफॉर्म को कड़ा संदेश

केंद्र सरकार ने नेटफ्लिक्स को पाकिस्तान में बनी कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज न करने का कड़ा निर्देश दिया है। यह कदम 'जो बचे हैं संग समेट लो' के ट्रेलर के बाद उठे विरोध और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है। नेटफ्लिक्स सुनिश्चित करे, पाकिस्तान की कोई भी वेब सीरीज भारत में रिलीज नहीं हो।

(फाइल) केंद्र ने नेटफ्लिक्स को पाकिस्तानी सीरीज रिलीज न करने को कहा। 'जो बचे हैं संग समेट लो' के ट्रेलर पर हुआ विरोध। फिल्म संगठनों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय दर्शकों की भावनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा की संवेदनशीलता को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र सरकार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को कड़ा संदेश दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स से स्पष्ट रूप से कहा है कि वह हर हाल में यह सुनिश्चित करे कि पाकिस्तान में निर्मित कोई भी वेब सीरीज या अन्य डिजिटल कंटेंट भारत में रिलीज और स्ट्रीम न हो।

दरअसल, नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' का ट्रेलर मंगलवार को जारी होने के बाद से ही देशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। चार दिसंबर को रिलीज होने वाली इस सीरीज के भारत में प्रसारण की आशंका को लेकर मंत्रालय को कई शिकायतें मिली हैं।

आधिकारिक सूत्रों , मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को आठ मई 2025 की अपनी एडवाइजरी का पालन करने और जून 2025 में सरकार को दिए गए अपने उस वादे पर कायम रहने का निर्देश दिया है, जिसमें कंपनी ने भारत में कोई भी पाकिस्तानी फिल्म या सीरीज उपलब्ध न कराने की बात कही थी। गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार ने सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म को पाकिस्तानी कंटेंट हटाने का निर्देश दिया था।

बहरहाल, मौजूदा विवाद पर फिल्म जगत के दो बड़े संगठनों - 'ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन' और 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एआइसीडब्ल्यूए अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने पाकिस्तान को आतंकी देश करार देते हुए कहा कि "भारतीय स्क्रीन पर किसी भी पाकिस्तानी चेहरे, आवाज या कहानी के लिए कोई जगह नहीं है।

" वहीं, पांच लाख सदस्यों वाले संगठन एफडब्ल्यूआइसीई के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने दो टूक चेतावनी दी कि यदि यह सीरीज भारत में रिलीज हुई, तो नेटफ्लिक्स के सभी प्रोजेक्ट की शूटिंग रोक दी जाएगी।

उनके लिए देश पहले है और पाकिस्तानी कलाकारों का यहां कोई स्वागत नहीं है। दूसरी ओर, इस कदम पर पाकिस्तान के योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे कला और संस्कृति को हथियार बनाना बताया और सोशल मीडिया पर 'ग्रो-अप इंडिया' हैशटैग लिखा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संपत्ति जब्ती की पुष्टि करने वाली पीठ में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 500 रनों की पारी,' किसने की अब तक की सबसे बड़ी भविष्यवाणी, टाइम भी बता दिया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'15 मिनट निकालकर इसके मूलभाव को समझें', संविधान दिवस पर अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज

खेल समाचार • अखिल भारतीय

क्रुणाल पंड्या की ओर चला जूता, ऑटोग्राफ देते समय हुई घटना, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अभिषेक शर्मा ने सेमीफाइनल में खेली तूफानी पारी, चौके-छक्कों की बारिश कर निकाला श्रीलंका का धुआं

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संविधान से सत्ता चुनने का अधिकार', संविधान गौरव दिवस पर बोले अमित शाह

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल