बुधवार, 18 नवंबर 2026 12:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 5,385 व्यूज

'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:50 AM IST
'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बर्ताव पर निशाना साधा है, उन्हें 'आपत्तिजनक' और उनके साथ काम करना 'बुरे सपने' जैसा बताया। दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन के व्यवहार पर उठाए सवाल दीया ने नवाजुद्दीन के व्यवहार को बताया गलत उनके साथ काम करना दीया ने 'बुरे सपने' जैसा कहा फैंस इसे आगामी फिल्म का प्रमोशन स्टंट मान रहे हैं एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करके फैंस को उलझन में डाल दिया है। उनकी पोस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बर्ताव पर निशाना साधा है। अपनी पोस्ट में दीया ने नवाज की आलोचना करते हुए कहा कि उनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है।

उन्होंने उनके रवैये को आपत्तिजनक बताया। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी तक ये नहीं बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अभी तक इस पर रिएक्ट नहीं किया है।

बुधवार, 18 नवंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दीया ने लिखा,'इनके साथ काम करना किसी बुरे सपने जैसा है! न तो बात करने की तमीज है, और एटीट्यूड तो एकदम अलग ही लेवल का है! बिल्कुल आपत्तिजनक इंसान! इसी के साथ उन्होंने नवाजुद्दीन को इसमें टैग भी किया। ' फिलहाल, उनकी इस अचानक की गई टिप्पणी के पीछे का कारण पता नहीं है।

इस बीच, दीया के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस के बीच अटकलों को जन्म दे दिया है। कई लोग सोच रहे हैं कि क्या ये बातें किसी आने वाले प्रोजेक्ट के लिए मार्केटिंग स्ट्रेटजी है, जिसमें ये दोनों कलाकार शामिल हैं। कई लोगों का मानना है कि यह पोस्ट किसी असली विवाद के बजाय एक पब्लिसिटी स्टंट हो सकता है।

एक यूजर ने कमेंट किया,'दीया से बिल्कुल अलग। पक्का फिल्म का प्रमोशन होगा। ' जबकि दूसरे ने लिखा,'प्रमोशन करने का स्टाइल थोड़ा अलग है।

' तीसरे ने कहा, 'अगर आप फिल्म प्रमोशन के लिए ऐसे हथकंडे अपना रहे हैं, तो प्लीज ऐसा न करें, यह बहुत ही अजीब है। ' वहीं बाकी लोगों ने हैरानी जताई। एक ने पूछा,'नवाज भाई, आपने यह क्या किया?

' दूसरे ने कहा,'मुझे तो लगा कि यह सच है। ' एक और ने पूछा, 'कौन सी फिल्म या सीरीज है? ' ध्यान देने वाली बात ये है कि दीया के नोट शेयर करने के कुछ ही देर बाद, नवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खाली सीट की तस्वीर पोस्ट की।

उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखा,'एक ओंकार! नानक देव जी'। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के गाने क्यों नहीं हुए हिट? जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले- मैं अच्छा राइटर हूं, मेरी लिखी लाइनें।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दिल डूबे या सिर चकराये। Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'धुरंधर' के 8 गानों को पछाड़ Grammy की रेस में शामिल हुआ तमिल सॉन्ग Varuvaaiy, भारत के एकमात्र गीत को मिला नॉमिनेशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

1400 करोड़ी Ramayana का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा 'रघुनंदन' का भक्ति गीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल