बुधवार, 18 नवंबर 2026 12:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 3,051 व्यूज

'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:24 AM IST
'लाश साइड रख प्रड्यूसर करते रहे शूटिंग', उपासना सिंह ने सुनाई इंडस्ट्री की हैवानियत

Upasana Singh On Glamour Industry:'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बुआ का किरदार निभाकर मशहूर हुईं एक्ट्रेस उपासना सिंह ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक कड़वा सच बताया है। उन्होंने सेट पर होने वाली लापरवाही, कलाकारों की परेशानी और समय पर पेमेंट न मिलने जैसे मुद्दों पर खुलकर बात की।

एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार इंडस्ट्री में इंसान की जान से ज्यादा शूटिंग और टीआरपी को महत्व दिया जाता है। भूख से बेहोश हुआ कंटेस्टेंट, मदद के बजाय बुलाया कैमरा उपासना ने एक कॉमेडी रियलिटी शो का किस्सा सुनाया, जिसमें वह जज थीं। उन्होंने बताया कि एक बार शो का कंटेस्टेंट भूख की वजह से बेहोश हो गया।

उसे वैन में ले जाया गया, लेकिन उसकी मदद के लिए डॉक्टर या खाने-पीने का इंतजाम करने के बजाय मेकर्स ने कैमरा मंगवा लिया। वे उसकी हालत को रिकॉर्ड करना चाहते थे। यह देखकर उपासना को बहुत बुरा लगा।

उन्होंने कहा कि क्या हम इतने गिर गए हैं कि इंसानियत ही भूल गए हैं? हमें सिर्फ टीआरपी की चिंता है, किसी की जान की नहीं। एक्ट्रेस ने एक और घटना का जिक्र किया।

उन्होंने बताया कि एक बार सेट पर काम करने वाला लाइटमैन ऊंचाई से गिर गया और उसकी मौत हो गई। लेकिन हैरानी की बात यह थी कि हादसे के बाद भी शूटिंग नहीं रोकी गई। शव को एक तरफ कर दिया गया और काम जारी रहा।

उपासना ने सवाल उठाया कि क्या प्रोड्यूसर्स के पैसे किसी इंसान की जान से ज्यादा जरूरी हैं? उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी एक्टर की अचानक मौत हो जाए तो अगले दिन उसकी जगह किसी दूसरे कलाकार को ले लिया जाता है। उपासना ने कलाकारों को समय पर पैसे नहीं मिलने की परेशानी भी बताई।

उनके मुताबिक, टीवी सीरियल में काम करने वाले कई कलाकारों को अपनी फीस के लिए 90 दिन या कभी-कभी चार महीने तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार शो बंद होने पर प्रोड्यूसर कलाकारों से आधी फीस लेने को कहते हैं। उनका कहना होता है कि चैनल से उन्हें पूरा पैसा नहीं मिला।

उपासना ने कहा कि मुंबई जैसे महंगे शहर में परिवार के साथ रहने वाले कलाकार इतने लंबे समय तक बिना पेमेंट के अपना खर्च कैसे चलाते होंगे? ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'बात करने की तमीज नहीं। ', Dia Mirza ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के व्यवहार पर उठाए सवाल, किया क्रिप्टिक पोस्ट

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के गाने क्यों नहीं हुए हिट? जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले- मैं अच्छा राइटर हूं, मेरी लिखी लाइनें।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दिल डूबे या सिर चकराये। Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'धुरंधर' के 8 गानों को पछाड़ Grammy की रेस में शामिल हुआ तमिल सॉन्ग Varuvaaiy, भारत के एकमात्र गीत को मिला नॉमिनेशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

1400 करोड़ी Ramayana का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा 'रघुनंदन' का भक्ति गीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल